नेपाल में 9 मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, प्रदर्शनकारियों ने कानून मंत्री का घर जलाया
Sandesh Wahak Digital Desk: नेपाल में राजनीतिक संकट गहराता जा रहा है। सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के खिलाफ हुए हिंसक प्रदर्शनों के बाद, मंगलवार को केपी ओली सरकार के 9 मंत्रियों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। इन मंत्रियों ने सरकार की नीतियों और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हुई सख्त कार्रवाई को इस्तीफा देने की वजह बताया है।
इस्तीफा देने वाले मंत्रियों में कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य और सूचना जैसे प्रमुख मंत्रालयों के मंत्री शामिल हैं। उनका आरोप है कि सरकार नागरिकों की आवाज को दबा रही है और लोकतांत्रिक अधिकारों का सम्मान नहीं कर रही है। उप-प्रधानमंत्री ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, जो दर्शाता है कि सरकार के भीतर असंतोष बढ़ रहा है।

इस बीच, प्रदर्शनकारियों का गुस्सा अभी भी शांत नहीं हुआ है। नेपाल के बीरगंज में कानून मंत्री अजय कुमार चौरसिया के घर में आग लगा दी गई है। यह घटना सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के खिलाफ हुए हिंसक प्रदर्शनों की एक कड़ी है।
9 youth died in the Gen_Z protest in Nepal against socialist government ban on 26 social media apps including Facebook, youtube and @X .
Youths demand complete change of leadership in the country most deaths are due to police firing. #Nepal #genznepal #genzie pic.twitter.com/XEuh6yk8ts
— Tulsi For President (@TulsiPotus) September 8, 2025
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही नेपाल सरकार ने फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब समेत कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बैन लगाया था, जिसके बाद देश भर में ‘जेन-जी’ यानी युवाओं ने इसका पुरजोर विरोध किया था। यह विरोध जल्द ही हिंसक हो गया था, जिसके बाद कई शहरों में कर्फ्यू लगाना पड़ा था।
Also Read: ट्रंप प्रशासन में पावर स्ट्रगल उजागर, डिनर टेबल पर भिड़े दो बड़े अफसर

