TET अनिवार्यता का विरोध तेज: देशभर के शिक्षक 5 दिसंबर को दिल्ली में करेंगे महारैली

Sandesh Wahak Digital Desk: शिक्षण सेवा में बने रहने और पदोन्नति के लिए सर्वोच्च न्यायालय द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) अनिवार्य किए जाने के बाद देश भर के शिक्षक संगठनों ने विरोध तेज कर दिया है। विभिन्न संगठनों ने नवंबर और दिसंबर में दिल्ली में बड़ा विरोध प्रदर्शन आयोजित करने का ऐलान किया है।

टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया (TFI) का दिल्ली कूच

नौ राज्यों के शिक्षक संगठनों के समूह टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया (TFI) ने अब 5 दिसंबर को दिल्ली में महारैली का ऐलान किया है। TFI के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा ने बताया कि नवंबर के अंत में होने वाले सिख समाज के एक बड़े राष्ट्रीय आयोजन के कारण दिल्ली प्रशासन ने नवंबर में रैली की अनुमति रद्द कर दी थी, जिसके बाद यह तारीख 5 दिसंबर तय की गई है।

TFI की मुख्य मांग है कि 27 जुलाई 2011 को टीईटी लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों को इस अनिवार्यता से मुक्त रखा जाए, जिससे देश भर के लाखों शिक्षकों को राहत मिल सके।

टीएफआई के अलावा, कई अन्य शिक्षक संगठन भी दिल्ली में प्रदर्शन की तैयारी कर रहे हैं। यह संगठन 24 नवंबर को जंतर मंतर पर प्रदर्शन की तैयारी कर रहा है, जिसमें अकेले उत्तर प्रदेश से दो लाख से अधिक शिक्षकों के शामिल होने की उम्मीद है। यह मोर्चा भी टीईटी लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों पर इसे थोपे जाने का विरोध कर रहा है।

अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ

यह संघ 11 दिसंबर को जंतर मंतर पर धरना देगा। पुरानी पेंशन और टीईटी से संबंधित मांगों को लेकर 25 नवंबर को दिल्ली कूच की तैयारी कर रहा है। सभी संगठन अपनी मांगों को लेकर संपर्क अभियान चला रहे हैं और आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर रहे हैं।

Also Read: यूपी-एमपी समेत इन 12 राज्यों में आज से होगी SIR की शुरुआत, 51 करोड़ मतदाता होंगे शामिल

Get real time updates directly on you device, subscribe now.