लद्दाख में पूर्ण राज्य की मांग को लेकर प्रदर्शन, लेह में छात्रों-पुलिस के बीच झड़प, CRPF की गाड़ी फूंकी

Leh Students Protest: जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा मिला था। अब लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने और इसे संविधान की छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग तेज़ हो गई है। इसी मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक बीते कई महीनों से आंदोलन कर रहे हैं।

सोनम वांगचुक के समर्थन में छात्रों का प्रदर्शन

लेह में आज, 24 सितंबर को, ‘Gen-Z’ यानी युवा छात्रों ने सोनम वांगचुक के समर्थन में केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन वांगचुक की अगुवाई वाले लद्दाख एपेक्स बॉडी की मांगों को लेकर हो रहा है। ये मांगें लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने और संविधान की छठी अनुसूची के तहत विशेष अधिकार देने से जुड़ी हैं।

विरोध प्रदर्शन हुआ हिंसक, पुलिस की गाड़ी में लगाई आग

छात्रों का यह प्रदर्शन देखते ही देखते हिंसक हो गया। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई। इस दौरान छात्रों ने पुलिस और CRPF की एक गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने स्थिति को शांत करने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शन और भड़क गया।

सोनम वांगचुक पहले भी अपनी मांगों को लेकर दिल्ली तक लंबा मार्च कर चुके हैं और कई दिनों तक भूख हड़ताल पर भी रहे थे। अब उनके समर्थन में युवा सड़कों पर उतर आए हैं, जिससे यह आंदोलन और भी बड़ा होता जा रहा है।

Also Read: Lucknow News: ओपी राजभर को देखने मेदांता अस्पताल पहुंचे सीएम योगी, माइनर ब्रेन स्ट्रोक के बाद हुए थे भर्ती

Get real time updates directly on you device, subscribe now.