खामेनेई की मौत के विरोध में भारत के कश्मीर में भी फूटा गुस्सा, यूएन प्रमुख ने दी महायुद्ध की चेतावनी

Sandesh Wahak Digital Desk: ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की अमेरिका-इजरायल के हमले में मौत के बाद मध्य-पूर्व (Middle East) में तनाव चरम पर है। इस घटना के विरोध में न केवल ईरान, बल्कि भारत के केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में भी लोग सड़कों पर उतर आए हैं। रविवार को कश्मीर के शिया बहुल इलाकों में भारी विरोध प्रदर्शन देखने को मिला।

पुलवामा और श्रीनगर में सैकड़ों की तादाद में प्रदर्शनकारी सड़कों पर निकले। लोगों के हाथों में खामेनेई की तस्वीरें थीं और वे शांतिपूर्वक मार्च करते हुए अमेरिका और इजरायल के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लोगों का भारी हुजूम और आक्रोश साफ देखा जा सकता है।

ईरान ने देश में 40 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। सैटेलाइट तस्वीरों में वह जगह पूरी तरह तबाह नजर आ रही है जहाँ बमबारी हुई थी। ईरान के मंत्रिमंडल ने सख्त लहजे में कहा है कि इस घोर अपराध को बख्शा नहीं जाएगा और इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। सरकारी टीवी ने खामेनेई को याद करते हुए कहा कि वे आखिरी सांस तक अपनी जिम्मेदारियों के लिए जनता के बीच खड़े रहे।

Also Read: अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हमले में खामेनेई की मौत, ट्रंप बोले- इतिहास के सबसे बुरे शख्स का अंत हुआ

Get real time updates directly on you device, subscribe now.