PSL 2026: विदेशी खिलाड़ियों की लगातार वापसी, पाकिस्तान सुपर लीग पर उठे गंभीर सवाल

Sandesh Wahak Digital Desk: पाकिस्तान की प्रमुख टी20 लीग Pakistan Super League (PSL) के 11वें सीजन की शुरुआत 26 मार्च 2026 से होनी है।

खास बात यह है कि PSL का आगाज़ IPL 2026 से ठीक दो दिन पहले किया जा रहा है। लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।

अब तक 8 विदेशी खिलाड़ियों ने PSL 2026 से अपना नाम वापस ले लिया है, जिससे लीग की अंतरराष्ट्रीय साख पर सवाल खड़े हो गए हैं।

विदेशी खिलाड़ियों की वापसी से PCB की बढ़ी चिंता

पाकिस्तान के घरेलू खिलाड़ियों की उपलब्धता को लेकर PCB निश्चिंत है, लेकिन विदेशी खिलाड़ियों की लगातार गैरमौजूदगी ने बोर्ड की रणनीति पर असर डाला है।

सीमा पर बढ़े तनाव और सुरक्षा चिंताओं के बीच अफगानिस्तान ने पहले ही अपने खिलाड़ियों को PSL में खेलने की अनुमति नहीं दी थी।

इसके बाद अन्य देशों के खिलाड़ी भी अलग-अलग कारणों से लीग से हटते जा रहे हैं।

PSL 2026

हालात ऐसे हैं कि PCB की ओर से संभावित कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी विदेशी खिलाड़ियों को रोक नहीं पा रही है।

PSL 2026 से बाहर हुए 8 विदेशी खिलाड़ी

अब तक जिन 8 विदेशी खिलाड़ियों ने PSL 2026 से हटने का फैसला किया है, उनमें ये नाम शामिल हैं:

  • Jake Fraser-McGurk (ऑस्ट्रेलिया) – रावलपिंडी फ्रेंचाइजी
  • Spencer Johnson – क्वेटा ग्लैडिएटर्स
  • Johnson Charles – कराची किंग्स
  • Gudakesh Motie – लाहौर कलंदर्स
  • Otniel Baartman – हैदराबाद किंग्समेन
  • Tymal Mills – पेशावर जाल्मी
  • Blessing Muzarabani – इस्लामाबाद यूनाइटेड
  • Rahmanullah Gurbaz – पेशावर जाल्मी

क्यों छोड़ रहे हैं खिलाड़ी PSL?

विदेशी खिलाड़ियों के PSL से हटने की वजहें अलग-अलग बताई जा रही हैं। कुछ खिलाड़ियों को IPL 2026 में खेलने का ऑफर मिल चुका है, जबकि कुछ के साथ IPL फ्रेंचाइजियों की बातचीत जारी है। वहीं, कुछ खिलाड़ियों ने निजी कारणों का हवाला दिया है।

हालांकि वजह जो भी हो, PSL 2026 से लगातार खिलाड़ियों का बाहर होना PCB और पाकिस्तान क्रिकेट के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि PSL 2026 की शुरुआत तक PCB कितने नए विदेशी खिलाड़ियों को जोड़ पाता है और क्या लीग अपनी अंतरराष्ट्रीय चमक बरकरार रख पाएगी या नहीं।

Also Read: Asia Cup की तर्ज पर ‘यूरो नेशंस कप’ की तैयारी, 2027 तक शुरू होने की उम्मीद

Get real time updates directly on you device, subscribe now.