पंजाब के सीएम भगवंत मान की तबीयत बिगड़ी, मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती

Sandesh Wahak Digital Desk: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिछले दो दिनों से उन्हें वायरल बुखार और पाचन संबंधी दिक्कतें थीं। घर पर आराम करने के बाद भी जब उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ, तो डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री भगवंत मान का ब्लड प्रेशर भी ऊपर-नीचे हो रहा था, जिसकी वजह से डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करने का फैसला लिया। उनकी तबीयत बिगड़ने के कारण शुक्रवार को होने वाली पंजाब कैबिनेट की बैठक भी स्थगित कर दी गई है। इस बैठक में राज्य में बाढ़ से हुए नुकसान और राहत कार्यों पर चर्चा होनी थी।

इससे पहले गुरुवार को भी खराब स्वास्थ्य के चलते वह आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ बाढ़ प्रभावित सुल्तानपुर लोधी का दौरा करने नहीं जा पाए थे। अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर जाकर उनका हालचाल भी जाना था।

आपको बता दें कि पंजाब में इस समय भीषण बाढ़ की स्थिति है, जिससे अब तक 43 लोगों की जान जा चुकी है और 1.71 लाख हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि को भारी नुकसान पहुँचा है।

Also Read: सीएम योगी का शिक्षकों को बड़ा तोहफा, 9 लाख परिवारों को मिलेगा कैशलेस इलाज का लाभ

Get real time updates directly on you device, subscribe now.