Punjab: बारिश से गिरी मकान की छत, एक परिवार के पांच सदस्यों की मौत
Sandesh Wahak Digital Desk: पंजाब के तरन तारन जिले में शनिवार तड़के एक मकान की छत गिरने से एक परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह घटना तड़के करीब साढ़े चार बजे पंडोरी गोला गांव में हुई।
पुलिस के अनुसार, मकान की स्थिति खराब थी और छत पर कुछ बेकार सामग्री रखी हुई थी जिसके वजन के कारण वह ढह गया। घटना के बाद घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों की पहचान गोबिंदा (40), उसकी पत्नी अमरजीत कौर (36), उनके तीन नाबालिग बच्चों गुरबाज सिंह (14), गुरलाल (17) बेटी एकम (15) के रूप में हुई।
मजदूरी करता था परिवार
ग्रामीण बलदेव सिंह, कुलविंदर सिंह, रतन सिंह ,केवल सिंह, उजागर सिंह , चंद्रजीत कौर, बलजीत कौर ,महेंद्र कौर ने बताया के गोविंद सिंह मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का गुजारा करता था।
घर की आर्थिक हालात काफी खराब थी जिसकी वजह से वह अपनी लकड़ी के बालों वाली छत को मरम्मत नहीं कर पाया। रात को परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर एक साथ हो गए। शनिवार सुबह ये हादसा हो गया। जिले के डीसी राहुल कुमार ने उक्त हादसे पर शोक जताया है।
Also Read: Lucknow: CM योगी के सलाहकार अवनीश अवस्थी का फिर बढ़ा कार्यकाल, अब 2026 तक निभाएंगे जिम्मेदारी

