Punjab Accident: मिनी बस पलटने से सात लोगों की मौत, एक दर्जन से ज्यादा गंभीर रूप से घायल
Sandesh Wahak Digital Desk: पंजाब के होशियारपुर जिले में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सगरां गांव के नजदीक एक मिनी बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 32 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। यह जानकारी स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक, यह बस करीब 40 यात्रियों को लेकर हाजीपुर से दसुआ की ओर जा रही थी। जैसे ही बस सगरां गांव के पास पहुंची, चालक का वाहन पर से नियंत्रण हट गया और बस पलट गई।
मुकेरियां के पुलिस उपाधीक्षक (DSP) कुलविंदर सिंह विर्क ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को दसुआ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज जारी है।
DSP विर्क ने यह भी बताया कि हादसे की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और हादसे के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जाएगी।
इस दुर्घटना ने इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी है। मृतकों के परिवारों के प्रति स्थानीय प्रशासन ने संवेदना जताई है और घायलों को हरसंभव सहायता देने का भरोसा दिलाया है।
Also Read: केरल में निपाह वायरस का प्रकोप, 425 लोग निगरानी में, स्वास्थ्य मंत्री ने बुलाई…

