पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में हड़कंप, सिंगर गिप्पी ग्रेवाल को गोल्डी बराड़ ने दी जान से मारने की धमकी

Sandesh Wahak Digital Desk: फेमस पंजाबी सिंगर और एक्टर गिप्पी ग्रेवाल को हाल ही में एक ऑडियो कॉल के जरिए जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है।

कॉल करने वाले शख्स ने खुद को कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ बताया है। इस कॉल की ऑडियो रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिससे सियासी और प्रशासनिक हलकों में भी हलचल मच गई है।

X पर ऑडियो शेयर, सुरक्षा की मांग

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने इस ऑडियो कॉल को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा करते हुए शिरोमणि अकाली दल की ओर से गिप्पी ग्रेवाल को पूरी पुलिस सुरक्षा देने की मांग की है।

बादल ने मामले को गंभीर बताते हुए तुरंत कार्रवाई की अपील की।

Gippy Grewal

कॉल में दी गई धमकी

ऑडियो कॉल में धमकी देने वाला व्यक्ति गिप्पी ग्रेवाल पर उसके संदेशों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाता है और गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी देता है। कॉल में मोहाली का जिक्र करते हुए इशारों में हिंसा की बात कही गई है।

हालांकि, इस ऑडियो की आधिकारिक पुष्टि पंजाब पुलिस की ओर से अभी तक नहीं की गई है। पुलिस के मुताबिक, फिलहाल इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत भी दर्ज नहीं हुई है।

पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां

यह पहली बार नहीं है जब गिप्पी ग्रेवाल को धमकियां मिली हों। इससे पहले भी उन्हें लॉरेंस बिश्नोई गैंग से चेतावनी मिल चुकी है।

नवंबर 2025 में कनाडा के वैंकूवर स्थित व्हाइट रॉक इलाके में उनके घर पर फायरिंग की घटना भी सामने आई थी, जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली थी।

फिलहाल, ऑडियो कॉल की सत्यता और धमकी के पीछे की साजिश को लेकर जांच की मांग तेज हो गई है। पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।

Also Read: क्या भोजपुरी सिनेमा में एंट्री करेंगे गोविंदा? निरहुआ के साथ तस्वीर वायरल, चर्चाओं का बाजार गर्म

Get real time updates directly on you device, subscribe now.