SIIMA अवॉर्ड्स 2025 में इन सितारों ने जीते बड़े अवॉर्ड, पुष्पा 2 और कल्कि 2898 एडी का जलवा

Sandesh Wahak Digital Desk: शनिवार को दुबई में आयोजित हुए साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड्स (SIIMA) 2025 में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सितारों का जलवा देखने को मिला। इस समारोह में तमिल, मलयालम और तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों को उनके शानदार काम के लिए सम्मानित किया गया। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘पुष्पा 2’ और प्रभास, अमिताभ बच्चन की ‘कल्कि 2898 एडी’ ने सबसे ज़्यादा अवॉर्ड जीते।

‘पुष्पा 2’ के लिए अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर और रश्मिका मंदाना को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। वहीं, ‘कल्कि 2898 एडी’ को बेस्ट फिल्म चुना गया और इसमें शानदार काम के लिए अमिताभ बच्चन को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड दिया गया।

SIIMA अवॉर्ड्स 2025 के विनर्स की पूरी लिस्ट

बेस्ट फिल्म: कल्कि 2898 एडी

बेस्ट निर्देशक: सुकुमार (पुष्पा 2: द रूल)

बेस्ट अभिनेता: अल्लू अर्जुन (पुष्पा 2: द रूल)

बेस्ट अभिनेत्री: रश्मिका मंदाना (पुष्पा 2: द रूल)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर: अमिताभ बच्चन (कल्कि 2898 एडी)

बेस्ट सपोर्टिंग अभिनेत्री: अन्ना बेन (कल्कि 2898 एडी)

बेस्ट विलेन: कमल हासन (कल्कि 2898 एडी)

बेस्ट संगीतकार: देवी श्री प्रसाद (पुष्पा 2: द रूल)

बेस्ट गायक: शंकर बाबू कंदुकुरी (फीलिंग्स – पुष्पा 2)

बेस्ट गायिका: शिल्पा राव (चुट्टमल्ले – देवरा)

क्रिटिक्स अवॉर्ड्स

बेस्ट निर्देशक (क्रिटिक्स): प्रशांत वर्मा (हनुमान)

बेस्ट अभिनेता (क्रिटिक्स): तेजा सज्जा (हनुमान)

बेस्ट अभिनेत्री (क्रिटिक्स): मीनाक्षी चौधरी (लकी बास्कर)

Also Read: गणेश विसर्जन के बाद जुहू बीच पर उतरे अक्षय कुमार, सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश

Get real time updates directly on you device, subscribe now.