यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पुतिन की शर्त, सीजफायर तभी, जब यूक्रेन रूस के कब्जे वाले क्षेत्रों से अपने सैनिक हटाए
Sandesh Wahak Digital Desk: यूक्रेन में शांति स्थापित करने की अंतरराष्ट्रीय कोशिशों के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर अपनी कठोर शर्तें दोहराई हैं। किर्गिस्तान के बिश्केक में कलेक्टिव सिक्योरिटी ट्रीटी ऑर्गनाइजेशन (CSTO) समिट में हिस्सा लेने पहुँचे पुतिन ने स्पष्ट कर दिया है कि बिना किसी शर्त के सीजफायर संभव नहीं है।
रूसी मीडिया के अनुसार, राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि यूक्रेन के साथ सीजफायर समझौता तभी हो सकता है, जब वह अपने सैनिकों को उन क्षेत्रों से हटा ले जिन पर रूस दावा करता है। सीजफायर तभी हो सकता है, जब यूक्रेन रूस के उन इलाकों से अपने सैनिक हटा ले जिन पर वह अपना दावा करता है। अगर वे नहीं हटते हैं, तो हम मिलिट्री तरीकों से ऐसा करेंगे।
ट्रंप के 28-सूत्रीय शांति प्लान पर प्रतिक्रिया
रूसी राष्ट्रपति का यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉक के साथ मॉस्को में हुई मुलाकात के बाद आया है। ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध खत्म करने के लिए एक 28-सूत्रीय पीस प्लान का प्रस्ताव रखा था। पुतिन ने कहा कि अमेरिकी पक्ष ने कुछ हद तक रूस को ध्यान में रखा है। कहीं न कहीं हमें बैठकर कुछ खास चीजों पर गंभीरता से चर्चा करने की जरूरत है। उन्होंने यूरोप पर हमला करने के किसी भी इरादे को खारिज करते हुए कहा, सच कहूं तो यह अजीब लगता है। हमारा ऐसा करने का कभी कोई इरादा नहीं था।
Also Read: Budaun Encounter: शातिर हिस्ट्रीशीटर आसिफ पुलिस मुठभेड़ में घायल, तमंचा बरामद

