भारतीय स्टार्टअप्स के सपोर्ट के लिए अमेरिकी चिप कंपनी क्वालकॉम करेगी 150 मिलियन डॉलर का निवेश
Sandesh Wahak Digital Desk: अमेरिकी टेक जायंट क्वालकॉम ने भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम में अपना विश्वास जताते हुए 150 मिलियन डॉलर (लगभग 1,250 करोड़ रुपये से अधिक) के निवेश की घोषणा की है। कंपनी का लक्ष्य भारत में तेजी से विकसित हो रही टेक्नोलॉजी और एआई (AI) क्रांति को रफ्तार देना है।
क्वालकॉम का यह एआई वेंचर फंड मुख्य रूप से उन स्टार्टअप्स पर केंद्रित होगा जो भविष्य की तकनीक पर काम कर रहे हैं, जैसे-
ऑटोमोटिव के लिए AI: स्मार्ट और सुरक्षित कारों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस।
आईओटी (IoT) और रोबोटिक्स: इंटरनेट ऑफ थिंग्स और आधुनिक मशीनों का विकास।
मोबाइल टेक्नोलॉजी: स्मार्टफोन्स और कंप्यूटिंग में अगले दौर का सुधार।
हर उपकरण में होगी अपनी इंटेलिजेंस
क्वालकॉम के प्रेसिडेंट और सीईओ क्रिस्टियानो एमोन ने इस मौके पर कहा कि हम एक ऐसे दौर में प्रवेश कर रहे हैं जहाँ इंटेलिजेंस केवल क्लाउड तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि सीधे हमारे स्मार्टफोन, पीसी, कारों और इंडस्ट्रियल रोबोट्स के अंदर मौजूद होगी। इससे लोगों का अनुभव और भी बेहतर और सार्थक होगा। उन्होंने आगे कहा कि भारत का स्टार्टअप इकोसिस्टम पूरी दुनिया में एआई इनोवेशन को नई दिशा देने की ताकत रखता है।
यह पहली बार नहीं है जब क्वालकॉम ने भारतीय बाजार में रुचि दिखाई है। कंपनी 2007 से ही भारत के स्टार्टअप्स को सपोर्ट कर रही है। अब तक क्वालकॉम ने 40 से अधिक प्रमुख कंपनियों की मदद की है, जिनमें शामिल हैं।
MapmyIndia: डिजिटल मैप और नेविगेशन की दिग्गज कंपनी।
ideaForge: ड्रोन टेक्नोलॉजी में भारत की अग्रणी कंपनी।

