Sitapur News: पब्लिक हॉस्पिटल पर सवाल, बिना डॉक्टर चल रहा अस्पताल

Sitapur News: सीतापुर में मरीजों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने का एक और मामला सामने आया है। हरगांव में ‘पब्लिक हॉस्पिटल’ नामक एक निजी अस्पताल पर आरोप है कि यह बिना किसी योग्य डॉक्टर के चल रहा है, जिससे मरीजों की जान खतरे में है।

जानकारी के अनुसार, पब्लिक हॉस्पिटल के संचालक मनमाने तरीके से मरीजों का इलाज कर रहे हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि अस्पताल में एक व्यक्ति खुद को डॉक्टर बताता है, जो कथित तौर पर पहले एक निजी अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। इसके अलावा, एक नर्स जो पहले जिला अस्पताल में काम करती थी, वह भी अब यहां डॉक्टर बनकर लोगों का इलाज कर रही है।

जब कोई मरीज या उसके परिजन डॉक्टर की योग्यता के बारे में पूछते हैं, तो उन्हें धमकाया जाता है। इससे यह सवाल उठता है कि क्या किसी मरीज को यह जानने का भी अधिकार नहीं कि उसका इलाज कौन कर रहा है?

स्वास्थ्य विभाग पर भी उठे सवाल

जिले में मानकों को ताक पर रखकर चल रहे ऐसे अस्पतालों के संचालन पर स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की लगातार कार्रवाई के बावजूद, ऐसे अस्पताल धड़ल्ले से चल रहे हैं। इस संबंध में डिप्टी सीएमओ मनोज कुमार देशमणि ने आश्वासन दिया है कि मामले की जल्द ही जांच कर कार्रवाई की जाएगी। अब देखना यह है कि क्या प्रशासन इस अस्पताल पर कोई ठोस कदम उठाता है या फिर यह सिलसिला यूं ही चलता रहेगा।

रिपोर्ट: संदीप श्रीवास्तव

Also Read: पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी को लेकर बवाल, बिहार में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े

Get real time updates directly on you device, subscribe now.