R. Ashwin का इंटरनेशनल कमबैक, अब UAE और ऑस्ट्रेलिया में मचाएंगे धमाल

Sandesh Wahak Digital Desk: भारतीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन अब एक बार फिर मैदान पर वापसी करने को तैयार हैं।

लेकिन इस बार विदेश की ज़मीन पर। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अश्विन जल्द ही ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (BBL) और संयुक्त अरब अमीरात की इंटरनेशनल लीग टी20 (ILT20) में खेलते नज़र आ सकते हैं।

R. Ashwin

दो देशों की दो लीग, अश्विन की नई पारी

IPL और भारतीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके अश्विन अब फ्रेंचाइजी आधारित ग्लोबल टी20 लीग्स में अपना जलवा दिखाएंगे।

रिपोर्ट के अनुसार, अश्विन ने ILT20 के ऑक्शन के लिए अपना नाम रजिस्टर कराया है, और साथ ही उन्हें BBL की कई फ्रेंचाइज़ियों से ऑफर भी मिले हैं।

BBL की ये टीमें चाहती हैं अश्विन को

सूत्रों के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया की सिडनी सिक्सर्स, सिडनी थंडर, होबार्ट हरिकेन्स (जिससे रिकी पॉन्टिंग जुड़े हैं), और एडिलेड स्ट्राइकर्स (जिनके कोच टिम पेन हैं) ने अश्विन में रुचि दिखाई है।

ऐसे में अनुभवी स्पिनर के पास अब कई विकल्प हैं, और ये देखना दिलचस्प होगा कि वो किस टीम की जर्सी में नजर आते हैं।

BBL में पहले भी आ चुका है ऑफर

गौरतलब है कि अश्विन को BBL में खेलने का ऑफर पहले भी मिल चुका है, लेकिन तब बीसीसीआई की नीतियों के कारण वो भारत से बाहर लीग क्रिकेट नहीं खेल पाए थे। अब संन्यास के बाद वह इस दिशा में पूरी तरह स्वतंत्र हैं।

क्रिकेट से नहीं हुए हैं दूर

हालांकि, अश्विन ने भारतीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, लेकिन वो फॉर्मेट बदलकर खेल के साथ जुड़े रहने वाले खिलाड़ियों की फेहरिस्त में शामिल हो चुके हैं।

उनकी गेंदबाजी विविधता और क्रिकेटिंग माइंडसेट उन्हें आज भी T20 लीग्स में एक मूल्यवान खिलाड़ी बनाती है।

Also Read: Cricket Association Of Bengal: सौरव गांगुली की धमाकेदार वापसी, अध्यक्ष बनते ही कर दिया बड़ा ऐलान

Get real time updates directly on you device, subscribe now.