Raajneeti 2: 16 साल बाद लौटेगी पॉलिटिकल थ्रिलर, फिर साथ दिखेंगे कटरीना और रणबीर कपूर

Sandesh Wahak Digital Desk: साउथ सिनेमा के साथ-साथ अब बॉलीवुड भी अगली बड़ी फिल्मों और उनके सीक्वल्स की तैयारियों में तेजी से जुट गया है।

कई कल्ट और क्लासिक फिल्मों के पार्ट-2 का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार है। कुछ सीक्वल्स का आधिकारिक ऐलान हो चुका है और उनकी रिलीज डेट भी सामने आ गई है, जबकि कुछ प्रोजेक्ट्स अभी प्री-प्रोडक्शन के दौर में हैं।

इसी कड़ी में अभिनेता रणबीर कपूर की चार चर्चित फिल्मों के सीक्वल लाइन-अप में हैं, जिनमें रामायण 2, एनिमल पार्क, ब्रह्मास्त्र 2 और अब राजनीति 2 शामिल हैं।

‘राजनीति 2’ को लेकर बड़ा खुलासा

साल 2010 में रिलीज हुई राजनीतिक थ्रिलर राजनीति लंबे समय से अपने सीक्वल को लेकर चर्चा में थी। अब इस पर फिल्म के निर्देशक-निर्माता प्रकाश झा ने खुद बड़ा अपडेट दिया है।

Raajneeti 2

हाल ही में एक इंटरव्यू में प्रकाश झा ने पुष्टि की कि वह ‘राजनीति 2’ पर सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं और यह प्रोजेक्ट फिलहाल प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है।

क्या फिर साथ दिखेंगे रणबीर कपूर और कटरीना कैफ?

‘राजनीति’ में रणबीर कपूर के साथ कैटरीना कैफ, नाना पाटेकर, अजय देवगन, अर्जुन रामपाल, मनोज बाजपेयी और नसीरुद्दीन शाह जैसे दिग्गज कलाकार नजर आए थे।

फिल्म को लेकर विवाद भी हुए थे, लेकिन रिलीज के बाद इसे दर्शकों और समीक्षकों से जबरदस्त सराहना मिली। करीब 45 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 145.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

सीक्वल को लेकर सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ एक बार फिर साथ नजर आएंगे। इस पर प्रकाश झा ने साफ किया है कि फिलहाल कास्टिंग और शूटिंग को लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।

हालांकि, उन्होंने यह जरूर कहा कि प्रोजेक्ट पर काम जारी है और सही समय पर सभी आधिकारिक जानकारियां साझा की जाएंगी।

15 साल पूरे होने पर मिली थी सीक्वल की पुष्टि

प्रकाश झा ने साल 2025 में ‘राजनीति’ की रिलीज के 15 साल पूरे होने पर भी इसके सीक्वल की ओर इशारा किया था। उस वक्त उन्होंने कहा था कि राजनीति एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है और इस कहानी को आगे बढ़ाने का विचार उनके मन में पहले से था।

अब ‘राजनीति 2’ की पुष्टि के बाद दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है। खासकर यह जानने को लेकर कि क्या एक बार फिर वही स्टारकास्ट लौटेगी और इस बार फिल्म भारतीय राजनीति के किस नए पहलू को बड़े पर्दे पर दिखाएगी।

Also Read: सीक्वल से पहले मेकर्स का मास्टरस्ट्रोक, धुरंधर: द रिवेंज से पहले फिर दिखेगा पहला चैप्टर

Get real time updates directly on you device, subscribe now.