Raebareli News: भीषण सड़क हादसों में 8 की मौत, गंगा एक्सप्रेसवे पर कार ने 7 युवतियों को रौंदा

Sandesh Wahak Digital Desk: रायबरेली जनपद के लिए 8 फरवरी की तारीख काल बनकर आई। रविवार को हुए अलग-अलग सड़क हादसों में आठ लोगों ने अपनी जान गंवा दी। सबसे दर्दनाक हादसा निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर हुआ, जहाँ एक बेकाबू कार ने सात युवतियों को रौंद दिया, जिनमें से चार की मौत हो गई।

भंडारे से लौट रही थीं सहेलियां

जगतपुर क्षेत्र के चूली गांव में आयोजित एक भंडारे से प्रसाद ग्रहण कर सात युवतियां निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे के रास्ते पैदल घर लौट रही थीं। शाम करीब सात बजे एक तेज रफ्तार कार ने सभी को जोरदार टक्कर मार दी।

इस हादसे में शालिनी (20), साधना (15), हिमांशी (22), रश्मि (15) और आसमां (18) गंभीर रूप से घायल हुईं। अस्पताल ले जाते समय और इलाज के दौरान शालिनी, हिमांशी, आसमां और रश्मि की मौत हो गई। तीन अन्य युवतियों की हालत नाजुक बनी हुई है, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया है।

दो अन्य हादसों ने ली चार जानें

रविवार देर रात बरात से घर लौट रहे तीन दोस्तों की बाइक को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बांदा-बहराइच राजमार्ग पर भिड़ंत: शोभवापुर गांव के पास ई-रिक्शा को बचाने के चक्कर में दो तेज रफ्तार बाइकें आपस में टकरा गईं। इस आमने-सामने की भिड़ंत में दोनों बाइक सवारों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

पुलिस की कार्रवाई

सीओ डलमऊ गिरजाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे हादसे की गहन जांच की जा रही है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एक ही दिन में आठ मौतों की खबर से पूरे जनपद में शोक की लहर है।

Also Read: Ravi Kana Case: बांदा जेल अधीक्षक समेत 3 अफसर जांच में दोषी, अब SIT कसेगी शिकंजा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.