Raebareli News: लाखों रुपए की लागत से बना सार्वजनिक शौचालय महज शोपीस, 24 घंटे की सेवा 24 घंटे ताले में कैद
Sandesh Wahak Digital Desk: सरकारी योजनाओं की हकीकत अक्सर कागजों से अलग होती है। रायबरेली में भी कुछ ऐसा ही हाल है। यहां कलेक्ट्रेट के पास लाखों रुपये की लागत से एक सार्वजनिक शौचालय बनाया गया, लेकिन वह सिर्फ एक शोपीस बनकर रह गया है।
24 घंटे की सुविधा, 24 घंटे रहता है ताला
यह शौचालय खासतौर पर कलेक्ट्रेट में काम करने वाली महिलाओं और आम नागरिकों के लिए बनाया गया था। इसके रखरखाव के लिए एक कर्मचारी भी रखा गया था और यह सुविधा 24 घंटे चालू रहने की बात कही गई थी।
मगर, अब हालत यह है कि पुरुषों के शौचालय से तो स्टील की टोंटियां चोरी हो गई हैं और महिलाओं के लिए बने शौचालय में हमेशा ताला लटका रहता है। सबसे हैरानी की बात यह है कि दीवार पर कर्मचारी का नाम और एक 8 अंकों का मोबाइल नंबर लिखा है, जिसे देखकर लोग और भी हैरान हैं।
अधिकारियों को नहीं दिखती यह कमी
यह सब उन अधिकारियों की नाक के नीचे हो रहा है जो रोजाना कलेक्ट्रेट में मीटिंग करते हैं। इस शौचालय की बदहाली किसी को दिखाई नहीं देती। महिलाओं को खुले में शौच के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इस मामले पर एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी, लेकिन अब वे जांच करवाएंगे। अगर लापरवाही पाई गई तो संबंधित कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस मामले में सिद्धार्थ कुमार, एडीएम प्रशासन, रायबरेली ने कहा कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है संबंधित लोगों से जानकारी ली जाएगी यदि ऐसी लापरवाही है तो कार्रवाई सुनिश्चित है।
रिपोर्ट: बबलू सिंह अंगारा
Also Read: केंद्रीय मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए FIR दर्ज करने के आदेश, जानिए मामला

