Raebareli News: अमीरों ने हजम किया गरीबों का हक, पकड़े गए 29 हजार अपात्र
Raebareli News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में मुफ्त राशन योजना की चौंकाने वाली हकीकत सामने आई है। शासन स्तर पर IM-PDS (इंटीग्रेटेड मैनेजमेंट ऑफ पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम) की गहन जांच में पाया गया कि जिले में करीब 29 हजार अपात्र लोग हर महीने गरीबों का राशन डकार रहे थे।
इनमें वाहन मालिक, आयकर दाता, जीएसटी रिटर्न भरने वाले और संपन्न परिवार शामिल हैं।
आयकर, GST फिर भी गरीब?
जांच में जो तथ्य सामने आए, उन्होंने प्रशासन को भी हैरान कर दिया। जिसके अनुसार जिले में 4082 वाहन मालिक, 18236 आयकर दाता, 54 जीएसटी रिटर्न भरने वाले और कंपनियों के मालिक भी हर महीने लगभग 4500 क्विंटल मुफ्त राशन ले रहे थे। वहीं शासन से सूची मिलने के बाद इन अपात्रों के राशन कार्ड निरस्त करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
वहीं आधार व बायोमेट्रिक अपडेट के बाद कार्रवाई शुरू की गई। कई लोग कार, लोडर, हैवी वाहन और बड़ी संपत्ति के बावजूद खुद को गरीब घोषित करा राशन लेते हुए पकड़े गए।

सामने आए 3 अपात्रों के केस
केस 1: कार खरीद ली, लेकिन फ्री राशन लेना नहीं छोड़ा
अमावां के खैरहना निवासी विपिन सिंह, कार के मालिक होने के बावजूद हर महीने मुफ्त राशन ले रहे थे। जांच के बाद राशन कार्ड निरस्त कर दिया गया।
केस 2: लोडर चलाकर कमाई भी, लेकिन गरीब भी!
लालपुर चौहान निवासी जागेश्वर, व्यावसायिक वाहन (लोडर) के मालिक हैं, अच्छी कमाई भी है, फिर भी परिवार फ्री राशन लेता रहा। कार्ड निरस्त करने की कार्रवाई जारी है।
केस 3: हैवी वाहन, फिर भी गरीब घोषित
वहीं ऊंचाहार की विनीता देवी के परिवार के नाम पर हैवी मोटर वाहन है। जांच में अपात्र पाए गए और राशन कार्ड निरस्त होने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
क्या बोले जिला पूर्ति अधिकारी
वहीं जिला पूर्ति अधिकारी उबैदुर्रहमान के अनुसार, शासन से लग्जरी व व्यावसायिक वाहन मालिकों, आयकर और जीएसटी रिटर्न भरने वालों की सूची प्राप्त हुई है। अपात्रों के राशन कार्ड निरस्त करने की कार्रवाई शुरू है। कई कार्ड निरस्त किए जा चुके हैं।
कितने-कितने अपात्र मिले?
श्रेणी संख्या
हैवी मोटर वाहन मालिक 06
मीडियम मोटर वाहन मालिक 09
लाइट मोटर वाहन मालिक 40578
अन्य भारी वाहन 09
5 एकड़ से अधिक भूमि 3183
GST रिटर्न भरने वाले 54
शहर में 3 लाख से अधिक आय 4950
गांव में 2 लाख से अधिक आय 13286
Also Read: Bareilly News: फ्लाईओवर पर बड़ा हादसा, गन्ने से भरी ट्रॉली पलटने से कई वाहन भिड़े

