राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा बने माता-पिता, दिवाली से ठीक एक दिन पहले एक्ट्रेस ने दिया बेटे को जन्म

Sandesh Wahak Digital Desk: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के घर ख़ुशियों ने दस्तक दी है। यह पावर कपल अब माता-पिता बन गया है। दीपावली से ठीक एक दिन पहले, 19 अक्टूबर को परिणीति ने बेटे को जन्म दिया है। यह ख़ुशख़बरी ख़ुद राघव चड्ढा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के ज़रिए साझा की, जिसके बाद बधाइयों की बाढ़ आ गई है।

राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया पर किया ऐलान

परिणीति चोपड़ा ने दिल्ली के एक अस्पताल में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। शादी के सिर्फ़ दो साल बाद ही इस जोड़ी ने अपने छोटे से परिवार के साथ नई ज़िंदगी की शुरुआत की है। राघव चड्ढा ने इंस्टाग्राम पर अपने भावुक पोस्ट में लिखा, वह आखिरकार आ गया… हमारा बेबी बॉय! हम वाकई इसके पहले अपनी ज़िंदगी के बारे में याद नहीं कर सकते। हमारी बाहें और दिल दोनों भर आए हैं। पहले हम एक-दूसरे के लिए थे, अब हमारे पास सब कुछ है। आभार सहित, परिणीति और राघव।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Raghav Chadha (@raghavchadha88)

परिणीति और राघव ने पिछले साल 24 सितंबर, 2023 को राजस्थान के उदयपुर स्थित द लीला पैलेस में ग्रैंड सेरेमनी में शादी की थी, जिसमें बॉलीवुड और राजनीति जगत की कई बड़ी हस्तियाँ शामिल हुई थीं। इस साल 25 अगस्त को राघव चड्ढा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्यारा पोस्ट साझा कर पत्नी की प्रेग्नेंसी की पुष्टि की थी। अब बेटे के जन्म के बाद फ़ैंस, दोस्तों और इंडस्ट्री से जुड़े लोग इस जोड़े को जमकर बधाइयां दे रहे हैं।

Also Read: Gonda News: छोटी सेना गैंग पर नकेल कसने की तैयारी में पुलिस, गैंग लीडर समेत अन्य आरोपियों की खंगाली जा रही क्राइम कुंडली

Get real time updates directly on you device, subscribe now.