सुपौल में गरजे अमित शाह, बोले- राहुल बाबा घुसपैठियों को बचाने की निकाल रहे हैं यात्रा
Sandesh Wahak Digital Desk: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को बिहार के सुपौल ज़िले के निर्मली में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पर करारा प्रहार किया। उन्होंने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर सीधा निशाना साधा और उन्हें घुसपैठियों को बचाने की यात्रा निकालने वाला बताया।
अमित शाह ने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि बिहार में घुसपैठियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगले पाँच सालों में यहाँ के घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर निकाला जाएगा। घुसपैठियों को वोट बैंक बनाने वाला महाठगबंधन बिहार का भला नहीं कर सकता। उन्होंने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का ज़िक्र किया और कहा कि NDA सरकार ने महिलाओं के खाते में 10 हजार रुपये भेजे हैं, जिसका RJD विरोध कर रही है। उन्होंने जनता को भरोसा दिया कि यह राशि कोई नहीं ले सकता है।
अमित शाह असली प्रचार पर उतर आए
— Gurpreet Garry Walia (@garrywalia_) November 8, 2025
मिथिलांचल का सम्मान NDA ने किया
गृह मंत्री ने कहा कि NDA सरकार ने मिथिलांचल के सम्मान के लिए ऐतिहासिक काम किए हैं। मैथिली भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल किया गया और मैथिली में संविधान का अनुवाद कराया गया। मैथिली पाग पर डाक टिकट जारी किया गया और गुजरात में शाश्वत मिथिला महोत्सव आयोजित हुआ। जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिया गया और मखाना बोर्ड भी बन रहा है।
Also Read: तुर्किये के परफ्यूम डिपो में भीषण आग के साथ हुए कई विस्फोट, 6 लोगों की मौत

