राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर फिर हमला, बोले- संविधान का आधार है एक व्यक्ति, एक वोट

Sandesh Wahak Digital Desk: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बिहार में मतदाता सूची के पुनरीक्षण (SIR) और कथित ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर एक बार फिर चुनाव आयोग पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ‘एक व्यक्ति, एक वोट’ संविधान का आधार है और इसे लागू करना चुनाव आयोग का कर्तव्य है, लेकिन आयोग ने ऐसा नहीं किया।

यह सिर्फ एक सीट का मामला नहीं, अभी पिक्चर बाकी है

संसद भवन के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा, यह सिर्फ एक सीट का मामला नहीं है, बल्कि यह राष्ट्रीय स्तर पर और बहुत ही व्यवस्थित तरीके से किया जा रहा है। उन्होंने कहा, पहले हमारे पास सबूत नहीं थे, लेकिन अब हमारे पास सबूत हैं। हम संविधान की रक्षा कर रहे हैं और करते रहेंगे, रुकेंगे नहीं।

उन्होंने बिहार की 124 साल की मिंता देवी का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे कई मामले सामने आए हैं। राहुल गांधी ने कहा, अभी तो पूरी पिक्चर बाकी है।

Priyanka Gandhi Vadra

प्रियंका गांधी ने पहनी 124 नॉट आउट की टी-शर्ट

इस प्रदर्शन में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल थीं। उन्होंने कहा कि हम वोट चोरी का विरोध कर रहे हैं। इस दौरान, प्रियंका गांधी समेत विपक्ष के कई नेताओं ने मिंता देवी की तस्वीर वाली सफेद टी-शर्ट पहनी थी, जिस पर ‘124 नॉट आउट’ लिखा हुआ था। इसके जरिए विपक्ष ने चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं।

Also Read: ब्रजेश पाठक का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- सपा कर रही है समाज को बांटने की राजनीति

Get real time updates directly on you device, subscribe now.