राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं को दी चेतावनी, बोले- टीम प्लेयर बनो वरना रिजर्व बेंच पर बैठा देंगे
Sandesh Wahak Digital Desk: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को पंजाब की धरती से केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के साथ हुई डील में देश के किसानों और डेटा सुरक्षा की बलि दे दी है। साथ ही, उन्होंने पंजाब कांग्रेस के भीतर चल रही खींचतान को लेकर भी कड़ा संदेश दिया।
मंच पर मौजूद पंजाब कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की ओर इशारा करते हुए राहुल गांधी ने दो-टूक कहा कि पार्टी में कोई भी ‘अकेला खिलाड़ी’ मैच नहीं जिता सकता। उन्होंने कहा, काम टीम वर्क से होता है। टीम प्लेयर बनो, वरना रिजर्व में बैठा दिए जाओगे। जो टीम के साथ मिलकर नहीं चलेगा, उसे मैं और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे मिलकर सीधा कर देंगे।
“टीम प्लेयर बनो वरना ठीक कर देंगे !”
पंजाब के बरनाला में राहुल गांधी ने पंजाब कांग्रेस के बड़े नेताओं को एकजुटता पर दी कड़ी नसीहत।#RahulGandhi #Iran #isarel #Punjab pic.twitter.com/AzFuM8vaXB
— Mohit Raj Dubey (@mohitrajdubey) February 28, 2026
डेटा और एग्रीकल्चर पर बड़ा आरोप
राहुल गांधी ने अमेरिका के साथ हुई व्यापारिक संधि (Trade Deal) पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी सरकार ने भारत के कृषि क्षेत्र के दरवाजे अमेरिका के लिए खोल दिए हैं। उन्होंने इसे किसानों के लिए डेथ वारंट करार दिया। राहुल ने कहा कि 21वीं सदी ‘डेटा’ की है। अमेरिका को चीन से लड़ने के लिए भारत के डेटा की जरूरत थी और पीएम मोदी ने पूरा डेटा उनके हवाले कर दिया।
राहुल के मुताबिक, अब अमेरिका का अखरोट, बादाम, सेब, दाल, कपास और सोयाबीन भारत आएगा, जिससे यहाँ का किसान तबाह हो जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम मोदी ने ट्रंप को गारंटी दी है कि भारत हर साल 9 लाख करोड़ रुपये के अमेरिकी उत्पाद खरीदेगा।
Also Read: 15,000 करोड़ का GST घोटाला, यूपी STF ने हरियाणा से दबोचा 50,000 का इनामी ‘बल्ली

