राहुल गांधी ने बताया था फर्जी वोटर, सामने आए परिवार ने दिखाए वैध वोटर आईडी कार्ड

Sandesh Wahak Digital Desk: कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोप लगाए जाने के बाद, बेंगलुरु का एक परिवार सामने आया है। राहुल गांधी ने जिस परिवार की फोटो देखकर उन्हें फर्जी मतदाता कहा था, उस परिवार ने अपने वैध वोटर आईडी कार्ड सार्वजनिक किए हैं। चुनाव आयोग ने भी इस बात की पुष्टि की है कि ये तीनों व्यक्ति असली मतदाता हैं।

राहुल गांधी ने दावा किया था कि वह एक पुरुष और दो महिलाओं वाली इस परिवार की तस्वीरें नहीं देख पा रहे हैं, इसलिए वे फर्जी वोटर हैं। हालांकि, अब सोशल मीडिया पर इस परिवार की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें वे अपने वोटर आईडी कार्ड दिखा रहे हैं। इन तीनों की पहचान ओम प्रकाश बागड़ी, सरस्वती देवी बागड़ी और माला बागड़ी के रूप में हुई है।

चुनाव आयोग ने मांगा है हलफनामा

इस मामले पर चुनाव आयोग (ECI) के सूत्रों ने बताया कि उन्होंने राहुल गांधी से व्यक्तिगत रूप से हलफनामा इसलिए मांगा है, क्योंकि वह पहले भी आयोग पर लगाए गए आरोपों से पीछे हटते रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी ने पहले कभी भी कोई स्व-हस्ताक्षरित पत्र जमा नहीं किया है।

अधिकारियों ने यह भी बताया कि राहुल गांधी ने 24 दिसंबर, 2024 को महाराष्ट्र के मुद्दे का जिक्र किया था, जिस पर चुनाव आयोग ने उसी दिन एक विस्तृत जवाब जारी किया था। इसके बावजूद, राहुल गांधी बार-बार यह दावा करते हैं कि आयोग ने कभी जवाब नहीं दिया।

Also Read: केंद्रीय कैबिनेट हुए पांच बड़े फैसले, उज्ज्वला योजना और एलपीजी सब्सिडी को मिली मंजूरी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.