चुनाव आयोग से आर-पार की लड़ाई के मूड में राहुल गांधी, शुरू किया अभियान

Sandesh Wahak Digital Desk: फर्जी मतदाता मामले को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और चुनाव आयोग के बीच सियासी जंग तेज हो गई है। चुनाव आयोग ने राहुल गांधी को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि या तो वे नियमों के मुताबिक सबूत और शपथ पत्र पेश करें, या फिर अपने झूठे आरोपों के लिए देश से सार्वजनिक माफी मांगें।

इसके जवाब में, विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आयोग के खिलाफ एक नया अभियान शुरू कर दिया है। ऐसा लगता है कि उन्होंने चुनाव आयोग से आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है।

राहुल गांधी का पलटवार, वोट चोरी लोकतंत्र पर हमला

रविवार को राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि वोट चोरी ‘एक व्यक्ति, एक वोट’ के सिद्धांत पर हमला है। स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए साफ-सुथरी मतदाता सूची जरूरी है।

उन्होंने कहा कि हमारी मांग साफ है कि चुनाव आयोग पारदर्शिता दिखाए और डिजिटल मतदाता सूची को सार्वजनिक करे ताकि लोग और राजनीतिक दल खुद इसका ऑडिट कर सकें। इसके साथ ही उन्होंने जनता से इस अभियान से जुड़ने की अपील करते हुए एक वेबसाइट और मिस्ड कॉल नंबर भी जारी किया। उन्होंने कहा, यह लड़ाई लोकतंत्र की रक्षा की है।

Also Read: Bareilly News: आईजी पिता ने किया बर्खास्त, वकील बेटी ने कोर्ट से दिलाई नौकरी – ट्रेन में छात्रा से छेड़छाड़ का मामला

Get real time updates directly on you device, subscribe now.