राहुल गांधी ने BJP पर बोला तीखा हमला, ओडिशा की सरकार अडानी चलाते हैं

Sandesh Wahak Digital Desk: कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को ओडिशा के भुवनेश्वर पहुंचे, जहां उन्होंने “संविधान बचाओ समावेश” कार्यक्रम के तहत लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि ओडिशा की सरकार अडानी जैसे कुछ अरबपतियों द्वारा चलाई जा रही है, और यहाँ तक कि जगन्नाथ रथ यात्रा के रथ भी उनके लिए रोके गए।

नरेंद्र मोदी को भी अडानी चलाते हैं

राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा, ओडिशा हो या छत्तीसगढ़, सिर्फ एक ही नाम दिखाई देता है- अडानी.. अडानी.. अडानी… मतलब अडानी ओडिशा की सरकार चलाते हैं, नरेंद्र मोदी को चलाते हैं। उन्होंने जगन्नाथ रथ यात्रा का जिक्र करते हुए कहा, जब ओडिशा में श्रीजगन्नाथ रथ यात्रा निकलती है, तो लाखों लोग रथ के पीछे चलते हैं। फिर एक ड्रामा होता है और यात्रा के रथ को अडानी और उनके परिवार के लिए रोका जाता है। ये ओडिशा की सरकार नहीं है- ये अडानी जैसे 5-6 अरबपतियों की सरकार है।

रोजगार और संसाधनों के मुद्दे पर सरकार को घेरा

राहुल गांधी ने ओडिशा सरकार से सवाल किया, आपकी सरकार ने ओडिशा के युवाओं को कितना रोजगार दिया है? ये जो बड़ी-बड़ी इंडस्ट्रीज आती हैं, बड़ी-बड़ी कंपनियां आती हैं, वो आपकी जमीन ले जाती हैं, आपका धन, आपकी प्राकृतिक दौलत ले जाती हैं। लेकिन ये आपके कितने लोगों को रोजगार देती हैं? उन्होंने आरोप लगाया कि ये कंपनियां पहले छोटे व्यवसायों को खत्म करती हैं और फिर लोगों की जमीन, धन, जंगल और जल छीन लेती हैं।

उन्होंने साफ कहा कि देश में विकास 2-3% लोगों या कुछ अरबपतियों के लिए नहीं किया जाना चाहिए। “विकास ओडिशा की जनता के लिए, गरीब लोगों के लिए, किसानों के लिए किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार 24 घंटे जनता का धन, जंगल और जमीन छीनती है, सही मुआवजा नहीं देती और डराती-धमकाती है। राहुल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी उन सभी आदिवासी भाइयों, किसानों और मजदूरों के साथ खड़ी मिलेगी, जिन पर सरकार आक्रमण कर रही है या जिनके खिलाफ अत्याचार हो रहा है, और कांग्रेस उन्हें पट्टा दिलाकर रहेगी।

Also Read: लखनऊ की HK इन्फ्राविजन का जॉइंट डायरेक्टर गिरफ्तार, सैनिकों को प्लॉट के नाम पर करोड़ों का लगाया चूना

Get real time updates directly on you device, subscribe now.