राहुल गांधी ‘अल्प समझ’ के कारण सेना के खिलाफ बयान देते हैं: अपर्णा यादव

इटावा। यमुना नदी के किनारे स्थित यमुना घाट पर करणी सेना द्वारा आयोजित देव दीपावली कार्यक्रम बुधवार को राजनीतिक सुर्खियों का केंद्र बना रहा। इस आध्यात्मिक आयोजन में शामिल होने पहुंचीं उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष और भाजपा नेता अपर्णा यादव ने दीपदान किया और मंच से कई समकालीन मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखी।

अपर्णा यादव ने कहा कि यह उनके लिए सौभाग्य की बात है कि वह अपनी ससुराल इटावा में उपस्थित हैं और देव दीपावली जैसे पवित्र कार्यक्रम का हिस्सा बन रही हैं। इस दौरान उन्होंने भाजपा के लिए बिहार चुनाव में जीत की कामना भी की।

राहुल गांधी पर तीखा प्रहार

भाजपा नेता अपर्णा यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा प्रहार करते हुए उनके बयानों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अक्सर “अल्प समझ” के कारण ऐसे बयान देते हैं जो न केवल उनकी राजनीतिक छवि को नुकसान पहुँचाते हैं, बल्कि देश की संवैधानिक और सांस्कृतिक मर्यादा पर भी प्रश्नचिह्न लगाते हैं।

उन्होंने राहुल गांधी को देश के संविधान, सभ्यता और संस्कृति के बारे में अध्ययन करने और अपने सलाहकारों से बेहतर सुझाव लेने की सलाह दी। अपर्णा यादव ने कहा, “देश की सेना और जनता के खिलाफ बयान देकर वे खुद मजाक का पात्र बनते हैं।”

आधुनिक युवा वर्ग है समझदा

यह पूछे जाने पर कि क्या राहुल गांधी के बयानों का जनमानस पर कोई प्रभाव पड़ता है, अपर्णा यादव ने कहा कि आज का युवा वर्ग, जिसे वह “जेन-एक्स” कहती हैं, बहुत समझदार है। उन्होंने कहा कि आज के युवा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल कर सच और झूठ में आसानी से फर्क कर सकते हैं, इसलिए राहुल गांधी को अपने बयानों से बचना चाहिए।

बिहार की राजनीति और पलायन

बिहार विधानसभा चुनाव की स्थिति पर टिप्पणी करते हुए अपर्णा यादव ने दावा किया कि पिछले 50 वर्षों में वहाँ की राजनीति ने अराजकता को बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा कि “जब एनडीए (NDA) की सरकार बनी, तभी बिहार में वास्तविक बदलाव की प्रक्रिया शुरू हुई।” उन्होंने बिहार के युवाओं में अपार प्रतिभा होने की बात स्वीकार की, लेकिन रोजगार के अभाव में उन्हें पलायन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। अपर्णा यादव ने बिहार के युवाओं से अपने टैलेंट को पहचानने और राज्य के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।

Also Read: आजमगढ़ में ‘पेशाबकांड’! बैंककर्मी ने दोस्त के चेहरे पर किया पेशाब, वीडियो वायरल होने पर गिरफ्तार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.