Raebareli News: राहुल गांधी ने हरिओम वाल्मीकि के परिजनों से की मुलाकात, न्याय दिलाने का किया वादा
Raebareli News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में दलित युवक हरिओम वाल्मीकि की पीट-पीटकर हत्या किए जाने के बाद देश का सियासी माहौल अभी भी गर्म है। शुक्रवार को रायबरेली से सांसद राहुल गांधी ने हरिओम वाल्मीकि के परिजनों से मुलाकात कर उनका दर्द बांटा। मुलाक़ात के बाद राहुल गांधी ने भाजपा सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में लगातार दलितों का उत्पीड़न हो रहा है।
नेता विपक्ष राहुल ने हरिओम बाल्मीकि के परिवार से मुलाकात की। pic.twitter.com/8Atag0dSmm
— Lutyens Media (@LutyensMediaIN) October 17, 2025
पीड़ित परिवार के साथ हत्यारों जैसा व्यवहार
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि पीड़ित परिवार के साथ ऐसा व्यवहार हो रहा है, जैसे वे ही हत्यारे हों। उन्होंने कहा, हरिओम की बहन बीमार है, उसे घर में बंद कर रखा गया है। भाजपा राज में पूरे देश में दलितों के साथ अत्याचार और बलात्कार हो रहा है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील करते हुए मांग की कि हरिओम के परिवार को जल्द से जल्द न्याय दिया जाए और अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई की जाए। राहुल गांधी ने पीड़ित परिवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
कांग्रेस पार्टी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘एक्स’ पर राहुल गांधी की मुलाक़ात की तस्वीर साझा करते हुए कहा, जो हरिओम वाल्मीकि के साथ हुआ, वह इस देश के संविधान के प्रति घोर अपराध है। ऐसी ओछी विचारधारा समाज पर कलंक है। हम इस अन्याय और अत्याचार के खिलाफ़ लड़ते रहेंगे। ये देश मनुवाद से नहीं, बाबा साहेब के संविधान से चलेगा।
राहुल गांधी शर्म करो?
रायबरेली में राहुल गांधी की घिनौनी राजनीति के लिए लगे पोस्टर…. दर्द को मत भुनाओ, वापस जाओ। pic.twitter.com/wXJ9yaOXvB
— Sudhir Mishra 🇮🇳 (@Sudhir_mish) October 17, 2025
राहुल गांधी के दौरे से पहले लगे विरोध में पोस्टर
राहुल गांधी के इस दौरे से पहले, हरिओम वाल्मीकि के घर जाने वाले रास्तों पर उनके विरोध में पोस्टर लगाए गए थे। इन पोस्टरों पर लिखा था, गिद्ध बनकर मंडराते हैं, नफ़रत फैलाने आते हैं, और दर्द को मत भुनाओ, वापस जाओ। गौरतलब है कि हरिओम वाल्मीकि की 2 अक्टूबर की रात चोर समझकर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
Also Read: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव को RJD से मिला टिकट, छपरा से लड़ेंगे चुनाव

