सत्य बनाम शक्ति की लड़ाई, रामलीला मैदान से राहुल गांधी का BJP-RSS पर करारा हमला
Sandesh Wahak Digital Desk: कांग्रेस द्वारा दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित वोट चोरी महारैली के दौरान पार्टी नेता राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने इस लड़ाई को सत्य और असत्य के बीच की लड़ाई बताया और कई गंभीर आरोप लगाए।
राहुल गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को निशाने पर लेते हुए कहा कि उनकी बहादुरी केवल सत्ता तक सीमित है। उन्होंने दावा किया कि जब उन्होंने वोट चोरी को लेकर सवाल उठाए थे, तो अमित शाह को संसद में सफाई देनी पड़ी थी। उन्होंने कहा, जब तक सत्ता है केवल तभी तक अमित शाह बहादुर हैं। संसद में उनके हाथ कांप रहे थे। मैंने वोट चोरी को लेकर सवाल किए थे… सफाई देते हुए उनके हाथ कांप रहे थे।
मोहन भागवत कहते हैं…
दुनिया सच नहीं, ताक़त देखती है।हम कहते हैं…
सत्य ताक़त से बड़ा होता है।RSS को ताक़त पर भरोसा है।
INDIA को सत्य पर।और हम सत्य के साथ खड़े होकर
RSS, मोदी–शाह की ताक़त को
हराएंगे। 🎯~नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi
📍रामलीला मैदान, दिल्ली#RahulGandhi… pic.twitter.com/XqvkkBVR46— Divya Mahipal Maderna (@DivyaMaderna) December 14, 2025
चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप
राहुल गांधी ने सीधे तौर पर चुनाव आयोग पर BJP के साथ मिलकर काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, BJP के पास सत्ता है, वे वोट चोरी करते हैं, चुनाव के समय वे 10 हजार रुपये देते हैं। उनके चुनाव आयुक्त हैं ज्ञानेश कुमार, डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी। चुनाव आयोग-BJP सरकार के साथ मिलकर काम कर रहा है।
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर कानून बदलने का आरोप लगाते हुए कहा कि नया कानून लाया गया ताकि चुनाव आयुक्तों पर कोई कार्रवाई न हो सके। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा, हम इस कानून को बदलेंगे और आपके खिलाफ एक्शन लेंगे, क्योंकि हम सच्चाई की लड़ाई लड़ रहे हैं और आप असत्य के साथ खड़े हो।
राहुल गांधी ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के अंडमान-निकोबार में दिए गए एक कथित बयान का जिक्र करते हुए उन पर और आरएसएस की विचारधारा पर हमला बोला। कहा, गांधीजी कहते थे कि सत्य सबसे जरूरी चीज है… हमारे धर्म में सत्य को सबसे जरूरी माना जाता है। उन्होंने मोहन भागवत के बयान को उद्धृत करते हुए कहा, विश्व सत्य को नहीं, शक्ति को देखता है, जिसके पास शक्ति है उसे माना जाता है।
राहुल गांधी ने कहा कि यह मोहन भागवत और RSS की विचारधारा है, जो कहती है कि सत्य का कोई मतलब नहीं है, सत्ता जरूरी है। अंत में, उन्होंने कार्यकर्ताओं को गारंटी दी कि वे सत्य के पीछे खड़े होकर नरेंद्र मोदी, अमित शाह और आरएसएस की सरकार को सत्ता से हटाएँगे।
Also Read: Lucknow News: थार की छत पर रील बनाने के लिए किया स्टंट, पुलिस ने गाड़ी सीज कर युवक को भेजा जेल

