Lucknow News: सेना पर टिप्पणी मामले में राहुल गांधी को कोर्ट से मिली जमानत

Sandesh Wahak Digital Desk: भारतीय सेना को लेकर दिए गए कथित बयान के मामले में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कैसरबाग स्थित एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में सरेंडर किया। वे लगभग एक घंटे तक कोर्ट में मौजूद रहे, जिसके बाद अदालत ने उन्हें जमानत दे दी।

यह मामला उस टिप्पणी से जुड़ा है, जिसे राहुल गांधी ने अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान दिया था। उन पर आरोप है कि उन्होंने भारतीय सेना को लेकर अपमानजनक बयान दिया, जिससे सेना और उनके परिजनों की भावनाएं आहत हुईं।

क्या है पूरा मामला?

यह शिकायत बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (BRO) के पूर्व महानिदेशक उदय शंकर श्रीवास्तव ने की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने 16 दिसंबर 2022 को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कहा था चीन की सेना अरुणाचल प्रदेश में हमारे सैनिकों को पीट रही है और भारतीय प्रेस इस पर कोई सवाल नहीं पूछता।” यह बयान उस समय आया था जब 9 दिसंबर 2022 को भारत और चीन की सेनाओं के बीच अरुणाचल प्रदेश में झड़प हुई थी। शिकायतकर्ता का मानना है कि इस बयान ने सेना का मनोबल प्रभावित किया।

कोर्ट में पेश होने से पहले नहीं मिली राहत

राहुल गांधी ने इस मामले में कोर्ट में पेश होने के आदेश को इलाहाबाद हाईकोर्ट (लखनऊ पीठ) में चुनौती दी थी, लेकिन उन्हें वहां से कोई राहत नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने मंगलवार को कोर्ट में स्वेच्छा से सरेंडर किया।

वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने दिखाया समर्थन

राहुल गांधी की पेशी के दौरान कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उनके साथ मौजूद रहे।

  • प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय
  • राज्यसभा में उपनेता प्रमोद तिवारी
  • राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे
  • राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर
  • नेता प्रतिपक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’
  • सांसद किशोरी लाल शर्मा, राकेश राठौर, तनुज पुनिया
  • प्रदेश महासचिव मुकेश चौहान
  • प्रवक्ता अंशू अवस्थी, और कई अन्य पदाधिकारी

इन नेताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मामले को राजनीतिक साजिश करार दिया और उनके साथ खड़े रहने का संदेश दिया। फिलहाल यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। अगली सुनवाई की तारीख पर अदालत यह तय करेगी कि इस प्रकरण में आगे की कानूनी कार्रवाई किस दिशा में बढ़ेगी।

Also Read: UP News: निलंबित IAS अभिषेक प्रकाश को भ्रष्टाचार के दो प्रकरणों में थमाई चार्जशीट

Get real time updates directly on you device, subscribe now.