संसद के पहले दिन हंगामा, राहुल गांधी बोले- मुझे बोलने नहीं दिया जा रहा

Sandesh Wahak Digital Desk: संसद का मानसून सत्र सोमवार को हंगामेदार शुरुआत के साथ शुरू हुआ। पहले ही दिन विपक्षी सांसदों ने ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम आतंकी हमले पर सदन में चर्चा कराने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की, जिसके कारण लोकसभा की कार्यवाही को बार-बार स्थगित करना पड़ा। लोकसभा स्पीकर ने पहले सदन को 12 बजे तक के लिए, फिर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। इसी बीच, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मीडिया से बात करते हुए केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया।

मेरा हक़ है, पर मुझे बोलने नहीं दिया जाता

लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित होने के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा, सवाल यह है कि जो सदन में रक्षा मंत्री को बोलने देते हैं, उनके (सरकार के) लोगों को बोलने देते हैं, लेकिन अगर विपक्ष का कोई नेता कुछ कहना चाहता है तो अनुमति नहीं है।

उन्होंने आगे कहा, मैं विपक्ष का नेता हूं, मेरा हक़ है, पर मुझे कभी बोलने ही नहीं देते हैं। यह एक नया एप्रोच है। राहुल गांधी ने जोर देकर कहा कि संसदीय परंपरा के अनुसार, यदि सरकार की तरफ से लोग बोल सकते हैं, तो विपक्ष को भी अपनी बात रखने का मौका मिलना चाहिए। उन्होंने कहा, हम दो शब्द कहना चाहते थे, मगर विपक्ष को इसकी इजाज़त नहीं है।

Also Read: Moradabad News: सपा सांसद इकरा हसन पर अभद्र टिप्पणी करने वाले योगेंद्र राणा पर FIR दर्ज

Get real time updates directly on you device, subscribe now.