‘देश की सभी संस्थाओं पर कब्जा चाहता है RSS’, लोकसभा में बोले राहुल गांधी

Sandesh Wahak Digital Desk: शीतकालीन सत्र के 7वें दिन मंगलवार को लोकसभा में चुनाव सुधारों और स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। इस दौरान विपक्ष के नेताओं ने सरकार और RSS पर देश की संवैधानिक संस्थाओं पर नियंत्रण स्थापित करने का गंभीर आरोप लगाया।

राहुल गांधी का RSS पर बड़ा आरोप

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बहस के दौरान कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) देश की सभी संस्थाओं पर नियंत्रण चाहता है। उन्होंने आरोप लगाया कि “ED, CBI, IB, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट पर कब्जा किया जा रहा है और यह सब RSS कर रहा है। चुनाव आयोग पर भी कब्जा किया जा रहा है, और भाजपा इसका इस्तेमाल चुनावों में कर रही है।”

SIR को लेकर विपक्ष ने घेरा

SIR (चुनावी रोल का विशेष गहन पुनरीक्षण) पर विपक्ष ने इसे NRC लागू करने की छिपी हुई कवायद बताया।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार और चुनाव आयोग मिलकर SIR के बहाने ‘अंदर ही अंदर NRC वाला काम’ कर रहे हैं। उन्होंने यूपी के सीएम के डिटेंशन सेंटर बनाने वाले बयान का हवाला देते हुए कहा कि जो काम खुलकर नहीं कर सकते, वह SIR के बहाने किया जा रहा है।

TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने SIR को ‘वोट डिलीट करने का टूल’ बताया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग किसी व्यक्ति की नागरिकता तय करने की अथॉरिटी नहीं है, लेकिन इसके तहत लाखों वोट डिलीट किए जा रहे हैं, जिस पर बीजेपी जश्न मना रही है।

चुनाव सुधारों की मांग

चर्चा की शुरुआत करते हुए कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने SIR को गैरकानूनी बताया और उसे तत्काल रोकने की मांग की, क्योंकि संविधान में पूरे राज्य में एक साथ SIR को लेकर कोई कानून नहीं है। इसके साथ ही, विपक्ष ने निम्नलिखित प्रमुख चुनाव सुधारों की मांग की।

  • EVM की जगह बैलट पेपर: देश में चुनाव EVM की जगह बैलट पेपर से कराए जाएं।
  • केस ट्रांसफर पर रोक: चुनावों से पहले डायरेक्ट केस ट्रांसफर करने पर रोक लगनी चाहिए।
  • चुनाव आयुक्त चयन समिति: चुनाव आयुक्तों के चयन करने वाली कमेटी में राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष और चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) को शामिल किया जाना चाहिए।

Also Read: श्रावस्ती: अवैध नशीली दवाओं के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, 864 कैप्सूल और इंजेक्शन बरामद

Get real time updates directly on you device, subscribe now.