वोटर अधिकार यात्रा में बोले राहुल गांधी, वोट चोरी का मॉडल है गुजरात
Sandesh Wahak Digital Desk: कथित वोट चोरी के विरोध में इंडिया गठबंधन ने बिहार में वोटर अधिकार यात्रा निकाली, जो मुजफ्फरपुर पहुँची। यहाँ एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए।
राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा का गुजरात मॉडल कोई आर्थिक मॉडल नहीं, बल्कि वोट चोरी करने का मॉडल है, जिसे ये लोग 2014 से पूरे देश में लागू कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र में उन्हें इसका सबूत मिला है।
राहुल गांधी ने कहा, लोकसभा चुनाव में हमारा गठबंधन जीत जाता है, लेकिन 4 महीने बाद विधानसभा चुनाव में हमारा गठबंधन कहीं नहीं दिखता। चुनाव आयोग ने लाखों-करोड़ों वोट जोड़े, जो सीधे भाजपा के खाते में गए और उन्होंने उन वोटों से चुनाव जीता।

अमित शाह को पता है कैसे 40 साल राज करना है
राहुल गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के एक बयान का ज़िक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा 40-50 साल तक राज करेगी। इस पर राहुल गांधी ने तंज कसते हुए कहा, राजनीति में कल क्या होगा, किसी को नहीं पता, लेकिन अमित शाह को 40 साल की राजनीति मालूम है। कैसे? वोट चोरी करके।
Also Read: Lucknow News: गणेश चतुर्थी पर 10 दिनों तक बदले रहेंगे यातायात के रास्ते, आज से लागू

