वोट चोर मुद्दे पर राहुल गांधी ने पीएम मोदी को घेरा, बोले- अच्छी बात है मणिपुर जा रहे हैं

Sandesh Wahak Digital Desk: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मणिपुर दौरे की खबर पर राहुल गांधी ने कहा, मणिपुर का मुद्दा लंबे समय से चल रहा है। यह अच्छी बात है कि वे अब वहां जा रहे हैं, लेकिन देश में मुख्य मुद्दा ‘वोट चोरी’ का है।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि हरियाणा और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में चुनावी जनादेश चोरी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि आज हर जगह लोग सरकार को वोट चोर कह रहे हैं।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 से 15 सितंबर तक पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के कई राज्यों का दौरा करेंगे। इस दौरान वह मिजोरम, मणिपुर, असम, पश्चिम बंगाल और बिहार जाएंगे और 71,850 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

Also Read: Jaunpur News: महाकाल गैंग पर पुलिस का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार, गैंग लीडर फरार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.