धीरेंद्र शास्त्री को ऑन-ड्यूटी TI ने पहले दी सलामी फिर झुकाया सिर, वीडियो वायरल होते ही लाइन हाजिर

Sandesh Wahak Digital Desk: रायपुर एयरपोर्ट पर तैनात थाना प्रभारी (TI) मनीष तिवारी को बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट करना महंगा पड़ गया है। वर्दी में ऑन-ड्यूटी रहते हुए पंडित धीरेंद्र शास्त्री के पैर छूने का वीडियो वायरल होने के बाद, प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए टीआई को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया है।

बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कथा के सिलसिले में रायपुर पहुंचे थे। एयरपोर्ट पर उनकी सुरक्षा और व्यवस्था के लिए टीआई मनीष तिवारी तैनात थे। जैसे ही धीरेंद्र शास्त्री सामने आए, मनीष तिवारी ने पहले उन्हें पुलिसिया अंदाज में सलामी (Salute) दी और फिर तुरंत झुककर उनके पैर छुए। इस पल का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिसके बाद पुलिस विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे।

पुलिस विभाग के सख्त सेवा नियमों के अनुसार, कोई भी अधिकारी वर्दी पहनकर ड्यूटी के दौरान किसी व्यक्ति विशेष या धार्मिक गुरु के सामने इस तरह नतमस्तक नहीं हो सकता। वरिष्ठ अधिकारियों का मानना है कि वर्दी की एक अपनी गरिमा होती है और ऑन-ड्यूटी रहते हुए लोक सेवक को निष्पक्ष और अनुशासित दिखना चाहिए। व्यक्तिगत आस्था अपनी जगह है, लेकिन ड्यूटी के दौरान सार्वजनिक रूप से ऐसे आचरण को नियमों का उल्लंघन माना जाता है।

Also Read: देवरिया: भाषण के बीच मधुमक्खियों का हमला, पहले मंच पर डटे रहे BJP सांसद, फिर लगाई दौड़

Get real time updates directly on you device, subscribe now.