लखनऊ: राजभवन और SGPGI की अनूठी पहल, नाटकों के जरिए मोबाइल की लत के प्रति किया जागरूक
Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के मार्गदर्शन में राजभवन और एसजीपीजीआईएमएस (SGPGI) के सहयोग से एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुक्रवार, 26 दिसंबर को संस्थान के सी.वी. रमन सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में नाटकों के माध्यम से सामाजिक बुराइयों और स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर कड़ा प्रहार किया गया।
सामाजिक जिम्मेदारी और बचाव का संदेश
राजभवन के सेक्शन ऑफिसर कमल सिंह यादव के निर्देशन में अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रभावशाली नाटकों का मंचन किया। इन नाटकों का मुख्य उद्देश्य वर्तमान समय की दो बड़ी समस्याओं मादक पदार्थों का दुरुपयोग (Drug Abuse) और मोबाइल की लत के प्रति युवाओं और समाज को सचेत करना था।
टीबी मुक्त भारत और योग पर जोर
कार्यक्रम के दौरान केवल व्यसनों से मुक्ति ही नहीं, बल्कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए भी संदेश दिए गए। नाटकों के जरिए टीबी रोगियों को गोद लेने की अपील की गई और स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग अभ्यास के महत्व को रेखांकित किया गया। साथ ही केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।
प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति
एसजीपीजीआई के निदेशक पद्मश्री प्रो. आर.के. धीमन की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यवाहक डीन प्रो. मनोज जैन, कर्नल वरुण बाजपेयी और डॉ. सुधांशु यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल समन्वय कॉलेज ऑफ नर्सिंग की एलिस जोसेफ और आशुतोष कुमार चंचल द्वारा किया गया।
Also Read: कुशीनगर: कौशल विकास मिशन से आत्मनिर्भर बन रहे युवा, सीडीओ ने प्रशिक्षार्थियों को बांटे प्रमाणपत्र

