Lucknow News: कैंसर मुक्त होगा यूपी की बेटियों का भविष्य, राजभवन और सीरम इंस्टीट्यूट के बीच हुआ करार

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा से आज राजभवन (जन भवन) और दुनिया की दिग्गज वैक्सीन निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के बीच एक ऐतिहासिक समझौता (MoU) हुआ। इस समझौते का सीधा फायदा प्रदेश के उन इलाकों की बेटियों को मिलेगा, जहां स्वास्थ्य सुविधाएं और जागरूकता की सबसे ज्यादा जरूरत है।

इस समझौते के तहत उत्तर प्रदेश के 8 आकांक्षी जिलों चित्रकूट, फतेहपुर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, चंदौली और सोनभद्र को चुना गया है। इन जिलों के आदिवासी और जनजातीय क्षेत्रों में रहने वाली 9 से 14 वर्ष की करीब डेढ़ लाख बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने वाला एचपीवी (HPV) टीका बिल्कुल मुफ्त लगाया जाएगा। अभियान के तहत कुल 3 लाख डोज दी जाएंगी।

Lucknow News: कैंसर मुक्त होगा यूपी की बेटियों का भविष्य, राजभवन और सीरम इंस्टीट्यूट के बीच हुआ करार

बहराइच की बेटियों से हुई शुरुआत

अभियान का आगाज आज राजभवन में बहराइच के ‘एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय’ की 25 बालिकाओं को टीका लगाकर किया गया। इस मौके पर राज्यपाल ने कहा, कैंसर सिर्फ एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे परिवार को तोड़ देता है। ऐसे में बेटियों को समय पर टीका देना उन्हें भविष्य की एक गंभीर बीमारी से सुरक्षा कवच देने जैसा है।

कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने बालिकाओं से बड़ी ही आत्मीयता से बात की। उन्होंने बेटियों को फल और चॉकलेट बांटते हुए कुछ अहम सुझाव भी दिए।

Lucknow News: कैंसर मुक्त होगा यूपी की बेटियों का भविष्य, राजभवन और सीरम इंस्टीट्यूट के बीच हुआ करार

मिलेट्स और हरी सब्जियां: राज्यपाल ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए मोटे अनाज (मिलेट्स), दालों और हरी सब्जियों को अपने भोजन का हिस्सा बनाएं।

मिड-डे मील की निगरानी: उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिया कि वे स्कूल में मिलने वाले खाने की गुणवत्ता खुद चेक करें। जो खाना बच्चे खा रहे हैं, शिक्षक भी वही खाएं।

टीकाकरण का रिकॉर्ड: अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि टीकाकरण के बाद बालिकाओं को सर्टिफिकेट जरूर दें, ताकि दूसरी और तीसरी डोज समय पर लग सके।

Also Read: Turkish Airlines का विमान बड़े हादसे से बचा, कोलकाता में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

Get real time updates directly on you device, subscribe now.