राज कुंद्रा ने की पंजाबी सिनेमा में एंट्री, मेहर का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज
Sandesh Wahak Digital Desk: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा अब पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख चुके हैं। उनकी पहली पंजाबी फिल्म ‘मेहर’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। ट्रेलर में राज कुंद्रा का एक बिल्कुल नया और दमदार अवतार देखने को मिल रहा है।
कैसी है मेहर की कहानी
ट्रेलर की शुरुआत में राज कुंद्रा करमजीत सिंह नाम के एक बॉक्सर के किरदार में दिखते हैं। वह बॉक्सिंग रिंग में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं। लेकिन, जब उन्हें बताया जाता है कि वे अपने पिता की तरह बॉक्सर नहीं बन सके, तो वे एक्टिंग की दुनिया में कदम रखते हैं।
फिल्म में गीता बसरा उनकी पत्नी सिम्मी का किरदार निभा रही हैं। करमजीत का फिल्मी सफर तो शुरू हो जाता है, लेकिन एक झूठ उनके रिश्ते में दरार डाल देता है। यह झूठ इतना बड़ा होता है कि उनकी पत्नी, दोस्त और यहां तक कि ससुराल वाले भी उनसे दूर हो जाते हैं। ट्रेलर के अंत में करमजीत एक्टिंग छोड़कर वापस अपने पहले प्यार, बॉक्सिंग की ओर लौट आते हैं और इस बार दोगुनी मेहनत से अपनी मंजिल पाने की कोशिश करते हैं।
शिल्पा शेट्टी ने किया राज कुंद्रा का सपोर्ट
राज कुंद्रा की इस नई शुरुआत पर उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी ने भी खुशी जताई है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर ‘मेहर’ का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, पंजाबी फिल्मों को एक नया हीरो मिला है, लेकिन वह कई सालों से मेरा हीरो है। शिल्पा ने राज का स्वागत किया और फिल्म की पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने यह भी कहा कि वह बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रही हैं।
Also Read: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी की विधायकी बहाल, हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत

