राजस्थान हाईकोर्ट ने SI भर्ती परीक्षा 2021 को किया रद्द, युवाओं को लगा झटका

Sandesh Wahak Digital Desk: राजस्थान हाईकोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाते हुए सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा 2021 को रद्द कर दिया है। जस्टिस समीर जैन की खंडपीठ ने इस मामले में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद यह निर्णय लिया है। इस फैसले से उन सभी उम्मीदवारों को झटका लगा है जो इस भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा थे।

लगभग एक साल पहले, 13 अगस्त को कुछ याचिकाएं दायर की गई थीं, जिनमें भर्ती प्रक्रिया को रद्द करने की मांग की गई थी। इन याचिकाओं में परीक्षा में धांधली और अनियमितताओं के आरोप लगाए गए थे।

सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने भर्ती रद्द करने का विरोध किया था, जबकि चयनित उम्मीदवारों ने भी इस फैसले का कड़ा विरोध किया था। हालांकि, अदालत ने भर्ती प्रक्रिया में उठे गंभीर सवालों और आरोपों को देखते हुए इस परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया।

इस फैसले के बाद अब राजस्थान सरकार को सब-इंस्पेक्टर की भर्ती के लिए एक नया रोडमैप तैयार करना होगा। उम्मीद है कि सरकार जल्द ही इस संबंध में कोई नया कदम उठाएगी, ताकि योग्य उम्मीदवारों को एक और मौका मिल सके।

Also Read: Lucknow News: डॉ. सुल्तान शाकिर हाशमी का काव्य-संग्रह अक्स-ए-कुरआन का लोकार्पण

Get real time updates directly on you device, subscribe now.