रजनीकांत की कुली को मिला शानदार रिस्पॉन्स, फैंस बोले- बेस्ट परफॉर्मेंस

Sandesh Wahak Digital Desk: सुपरस्टार रजनीकांत अपनी आने वाली फिल्म ‘कुली’ के साथ एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार हैं। यह फिल्म 14 अगस्त को रिलीज होगी। लेकिन, इससे पहले ही गुरुवार, 8 अगस्त को हुई एक प्राइवेट स्क्रीनिंग ने फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह कई गुना बढ़ा दिया है। स्क्रीनिंग के बाद से ही सोशल मीडिया पर ‘कुली’ की तारीफों की बाढ़ आ गई है। कई फैंस तो इसे 2016 की हिट फिल्म ‘कबाली’ के बाद रजनीकांत का अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन बता रहे हैं।

एक एक्स (पहले ट्विटर) यूजर ने फिल्म के हर किरदार की जमकर तारीफ की है। उन्होंने रजनीकांत के अभिनय को ‘कबाली के बाद सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन’ बताया। इसके साथ ही उन्होंने नागार्जुन के किरदार को फिल्म की ‘रीढ़’ कहा।

वहीं, बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान का फिल्म में एक लंबा कैमियो भी है, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया है। एक नेटिजन ने बताया कि आमिर खान की एंट्री पर पूरा थिएटर तालियों और सीटियों से गूंज उठा था, जैसे कोई स्टेडियम हो। इन शुरुआती रिव्यूज से यह साफ है कि रजनीकांत के फैंस को ‘कुली’ का बेसब्री से इंतजार है और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा सकती है।

Also Read: Lucknow News: लखनऊ में फर्जी ‘DCP Law & Order’ लिखी कार में दिखे स्कूली बच्चे

Get real time updates directly on you device, subscribe now.