दिल्ली कार धमाके पर राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, कहा- एजेंसियां कर रही हैं गहन जांच
Sandesh Wahak Digital Desk: दिल्ली के लाल किले के पास हुए भीषण कार विस्फोट के मामले में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने मृतकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए देश को आश्वस्त किया है कि इस त्रासदी के ज़िम्मेदार षड्यंत्रकारियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें कड़ी सज़ा मिलेगी।
जाँच के निष्कर्ष होंगे सार्वजनिक
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, कल दिल्ली में हुई दुखद दुर्घटना में मारे गए सभी लोगों के प्रति मैं अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूँ। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि इस गहन दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवारों को शक्ति और सांत्वना प्रदान करें।
उन्होंने देशवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा, देश की प्रमुख जाँच एजेंसियाँ इस घटना की त्वरित और गहन जाँच कर रही हैं। जाँच के निष्कर्ष जल्द ही सार्वजनिक किए जाएँगे। मैं देशवासियों को दृढ़ता से आश्वस्त करना चाहता हूँ कि इस त्रासदी के लिए जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा और उन्हें किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

