Rajya Sabha Election: सुखेंदु, सुष्मिता और प्रकाश के इस्तीफे का असर, बंगाल में 3 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Sandesh Wahak Digital Desk: पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की तीन सीटों पर चुनाव का ऐलान कर दिया गया है।
ये वही सीटें हैं, जिनसे ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) के तीन सांसदों ने विधानसभा चुनाव में हार के बाद इस्तीफा दिया था।
निर्वाचन आयोग के अनुसार, इन तीनों सीटों पर 24 जुलाई को मतदान होगा।
टीएमसी के वरिष्ठ नेता सुखेंदु शेखर रॉय ने 8 जून को पार्टी और राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया था। उन्होंने पार्टी में भ्रष्टाचार, महिलाओं के खिलाफ हिंसा और नेतृत्व पर सवाल उठाए थे।

अपनी इस्तीफा चिट्ठी में उन्होंने आरजी कर मेडिकल कॉलेज की घटना का भी जिक्र किया था।
सुखेंदु शेखर रॉय के बाद सुष्मिता देव ने 10 जून को टीएमसी से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उन्होंने दिल्ली में हिमंता बिस्वा सरमा से मुलाकात की, जिससे उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई थीं।
11 जून को प्रकाश चिक बराइक ने भी टीएमसी से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि, उन्होंने अपने पत्र में पार्टी या ममता बनर्जी पर कोई आरोप नहीं लगाया।
गौरतलब है कि राज्यसभा में टीएमसी के कुल 13 सांसद थे। तीन के इस्तीफे के बाद अब पार्टी के 10 सांसद बचे हैं।
तीन सीटों पर होने वाले इस चुनाव को राजनीतिक रूप से काफी अहम माना जा रहा है।
Also Read: अग्निवीरों के लिए राहत की खबर! 50 से 75% तक जवानों को मिल सकती है परमानेंट नौकरी
Get real time updates directly on you device, subscribe now.