खाद की कालाबाज़ारी पर भड़के राकेश टिकैत, बोले- MSP के लिए बड़े आंदोलन की तैयारी

Sandesh Wahak Digital Desk: श्रावस्ती जिले के भिनगा में आयोजित किसान महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन (BKU) के नेता राकेश टिकैत ने हिस्सा लिया। इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने किसानों से खाद की कालाबाज़ारी और बिजली के निजीकरण जैसे मुद्दों पर एकजुट होने का आह्वान किया।

खाद और बिजली के मुद्दे पर सरकार को घेरा

राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों को इस समय खाद की कालाबाज़ारी का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें ब्लैक में खाद खरीदनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को संगठित होकर इस अन्याय के खिलाफ़ आवाज़ उठाने की ज़रूरत है। इसके साथ ही उन्होंने बिजली के निजीकरण पर भी सवाल उठाए, उनका कहना था कि बिजली को निजी हाथों में देने से यह किसानों के लिए महंगी पड़ रही है।

MSP पर होगा बड़ा आंदोलन

टिकैत ने घोषणा की कि किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के दाम न मिलने के मुद्दे को लेकर एक बड़े वैचारिक आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा हर जिले में बड़े आंदोलन की तैयारी की जा रही है।

वहीं, किसान नेता ने सरकार की विदेश नीति की सराहना की। उन्होंने कहा कि बाघा बॉर्डर खुलने से किसानों को सीधा फायदा होगा, क्योंकि इससे ट्रांसपोर्ट सीधा अफगानिस्तान और कजाकिस्तान तक जा सकता है, जिससे कृषि उत्पादों के निर्यात में आसानी होगी।

बिहार चुनाव पर दिया विवादास्पद बयान

बिहार चुनाव के नतीजों को लेकर पूछे गए सवाल पर राकेश टिकैत ने एक विवादास्पद बयान देते हुए कहा, “अगर चुनाव बेईमानी से हुआ तो (सत्ताधारी) ये जीतेंगे, और अगर ईमानदारी से हुआ तो कोई और जीतेगा।”

Also Read: लखनऊ DCP बने IPS विक्रांत वीर, मर्चेंट नेवी से लेकर पुलिस सेवा तक का रोमांचक सफर

Get real time updates directly on you device, subscribe now.