Rakhi Sawant: महाराष्ट्र साइबर सेल ने राखी सावंत को भेजा समन, इस वायरल वीडियो ने मचाया तहलका

Rakhi Sawant: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत एक बार फिर चर्चा में हैं। महाराष्ट्र साइबर सेल ने उन्हें यूट्यूबर समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के मामले में समन भेजा है। इस मामले में बयान दर्ज कराने के लिए राखी को 27 फरवरी को पेश होने के लिए कहा गया है। समन मिलने के बाद राखी सावंत ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

राखी सावंत का बयान – “मैंने किसी को गाली नहीं दी”

समय रैना के शो के एक एपिसोड में राखी सावंत बतौर पैनलिस्ट शामिल हुई थीं। इस एपिसोड में उनके साथ आशीष सोलंकी, महीप सिंह, यशराज और बलराज घई भी मौजूद थे। शो में उन्होंने कहा था कि उन्हें वहां बुलाने के लिए पैसे दिए गए थे। वीडियो में राखी ने स्पष्ट किया कि उन्होंने किसी को अपशब्द नहीं कहे और उन्हें बिना वजह इस मामले में घसीटा जा रहा है।

राखी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, “मुझे पैसे देकर इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था और मैंने इंटरव्यू दिया। लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि मुझे समन भेजा जाए। आप मुझसे वीडियो कॉल पर भी सवाल-जवाब कर सकते हैं।”

राखी सावंत ने खुद को बताया ‘फुकरी’

वीडियो में राखी सावंत बेहद भावुक नजर आईं और उन्होंने कहा, “मैं तो फुकरी हूं, मैं तो भिखारन फुकरी, मेरे पास एक भी रुपया नहीं है कि साइबर सेल को दे सकूं। मैं तो अब दुबई में रहती हूं, मुझे बुलाने से कोई फायदा नहीं है।”

राखी सावंत ने आगे कहा, “प्लीज असली अपराधियों पर ध्यान दो, रेप केस पेंडिंग हैं, उन पर कार्रवाई करो। मैंने कोई गुनाह नहीं किया है।”

सोशल मीडिया पर राखी का वीडियो वायरल

राखी सावंत के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। उनके प्रशंसक और विरोधी इस वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अब देखना होगा कि राखी सावंत 27 फरवरी को महाराष्ट्र साइबर सेल के सामने पेश होंगी या नहीं।

Also Read: Film ‘Emergency’ On OTT: कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’ की OTT रिलीज डेट घोषित, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म

Get real time updates directly on you device, subscribe now.