Siddharthnagar News: राम भवन शुक्ला का भाजपा पर हमला, बोले- किसान को न खाद-बीज मिल रहा, न नहरों से पानी

Siddharthnagar News: किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर करारा हमला बोला है। सोमवार को सिद्धार्थनगर में जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित किसान सम्मेलन में पूर्वी ज़ोन के प्रदेश अध्यक्ष राम भवन शुक्ला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जब से केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकारंस आई हैं, तब से सबसे ज्यादा उत्पीड़न किसानों का हो रहा है। किसान को न तो समय से खाद-बीज मिलता है और न ही नहरों से सिंचाई के लिए पानी। उन्होंने चेतावनी दी कि कांग्रेस पार्टी किसानों की इन समस्याओं के खिलाफ सड़कों पर उतर कर संघर्ष करेगी।

किसानों की आय दोगुनी करने का वादा अधूरा

यह किसान सम्मेलन जिला किसान कांग्रेस के तत्वावधान में आयोजित किया गया था, जिसमें राम भवन शुक्ला मुख्य अतिथि थे। सम्मेलन की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धार्थनगर काजी सुहेल अहमद ने की, जबकि संचालन उपाध्यक्ष अनिल सिंह अन्नू ने संभाला। इस आयोजन को किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा ने सफल बनाया।

Farmers Conference

इस अवसर पर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन आज किसानों की उपज की लागत भी नहीं निकल पा रही है। वहीं, किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा ने जोर देकर कहा कि जनपद में किसानों की लड़ाई किसान कांग्रेस पूरी मजबूती से लड़ेगी।

इस मौके पर किसान कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अमित प्रताप सिंह, किरन शुक्ला, जावेद मोकीम, पंकज चतुर्वेदी, कृष्ण बहादुर सिंह, गंगेश्वर राय, सादिक अहमद, अनिल सिंह अन्नू, सतीश चन्द्र त्रिपाठी, अब्दुल सलाम वकील, मैनुद्दीन, मुकेश चौबे, ज्योतिमा शुक्ला, रियाजउद्दीन राईनी, ऋषिकेश मिश्रा, होरी लाल श्रीवास्तव, डॉ प्रमोद कुमार, रितेश त्रिपाठी, शौकत अली, अभिलाष दुबे रावण, पवन पांडेय, हरि प्रसाद पासवान, नन्द किशोर शुक्ला, नफीस चौधरी, सुदामा प्रसाद, परमहंस मिश्रा, शैलेन्द्र कुमार भारती, बृजलाल वर्मा, आसिफ मसूद, अनीस अहमद, चतुर्भुजी पाठक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और किसान मौजूद रहे।

रिपोर्ट: जाकिर खान

Also Read: तेलंगाना BJP को बड़ा झटका, विधायक टी राजा सिंह ने दिया इस्तीफा, जानिए क्या है पूरा मामला

Get real time updates directly on you device, subscribe now.