राम चरण-उपासना के घर गूंजी जुड़वां बच्चों की किलकारी, दादा चिरंजीवी ने साझा की बड़ी खुशखबरी

Sandesh Wahak Digital Desk: मेगास्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला के घर खुशियों का महा-उत्सव मनाया जा रहा है। उपासना ने जुड़वां बच्चों एक बेटे और एक बेटी को जन्म दिया है। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया है। बता दें कि साल 2023 में इस जोड़े की पहली बेटी ‘क्लिन कारा’ का जन्म हुआ था, और अब ये दो नन्हे मेहमान परिवार में शामिल हो गए हैं।

सबसे पहले खुशखबरी साझा करते हुए दादा और दिग्गज अभिनेता चिरंजीवी ने भावुक पोस्ट लिखी। उन्होंने कहा, अत्यंत खुशी और कृतज्ञता के साथ हम यह बता रहे हैं कि राम चरण और उपासना को जुड़वां बच्चों का आशीर्वाद मिला है। मां और बच्चे दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। दादा-दादी बनना हमारे लिए ईश्वरीय आशीर्वाद है।

उपासना और राम चरण ने क्या कहा

तीन बच्चों के पिता बनने पर राम चरण ने प्रशंसकों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, इतना प्यार और आशीर्वाद पाकर मैं खुद को बहुत भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं। मेरे प्रशंसक और शुभचिंतक हर मोड़ पर हमारे साथ रहे, उनके लिए मेरे दिल में बहुत सम्मान है।

वहीं उपासना ने बच्चों की परवरिश को लेकर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा, तीन बच्चों की मां बनना किसी सपने के सच होने जैसा है। हम चाहते हैं कि हमारे बच्चे विनम्र और मजबूत इंसान बनें। उन्हें यह पता होना चाहिए कि अगर उन्हें कुछ खास अधिकार मिले हैं, तो उनके साथ जिम्मेदारी भी आती है।

Also Read: Hapur News: व्यापारी से लूट मामले में लापरवाही पर कोतवाली प्रभारी समेत तीन अफसर सस्पेंड

Get real time updates directly on you device, subscribe now.