संजय सिंह ने SIT की ‘गायब रिपोर्ट’ का पन्ना नंबर 6 किया सार्वजनिक, राम मंदिर ट्रस्ट पर उठाए सवाल

Sanjay Singh: आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने गुरुवार को राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के मामले में बड़ा दावा किया। लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने पूर्व में बनी एसआईटी की रिपोर्ट का कथित ‘पन्ना नंबर 6’ सार्वजनिक किया। संजय सिंह का दावा है कि इस पन्ने में मंदिर परिसर में चोरी और गबन की परिस्थितियों के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका का जिक्र था, लेकिन रिपोर्ट से इसे हटा दिया गया।

उन्होंने कहा कि 17 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने एसआईटी से स्टेटस रिपोर्ट मांगी थी। इसके बावजूद उसी दिन आरोपियों को क्लीन चिट मिलने की खबरें सामने आईं। संजय सिंह ने इस पर सवाल उठाते हुए इसे जांच को प्रभावित करने की कोशिश बताया।

70 बार चोरी और 81 लाख की बरामदगी का दावा

संजय सिंह के मुताबिक, कथित पन्ने में डॉ. अनिल मिश्रा की भूमिका का उल्लेख है। उन्होंने दावा किया कि बैंक के नियमों और एसओपी में ढील दिए जाने से चोरी और गबन की स्थिति बनी। उनके अनुसार रिपोर्ट में 40 दिनों के भीतर 70 बार चोरी और करीब 81 लाख रुपये की बरामदगी का जिक्र है।

संजय सिंह ने चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट दिए जाने की खबरों पर भी सवाल उठाया। उन्होंने मंदिर की जमीन, चंदे, चढ़ावे, आभूषण और निर्माण कार्यों में कथित अनियमितताओं के आरोप लगाए।

SIT को 26 दस्तावेज देने की तैयारी

AAP सांसद ने बताया कि उन्होंने एसआईटी अध्यक्ष किरन एस. को पत्र और ईमेल भेजकर मिलने का समय मांगा है। उनका दावा है कि वह पहले दिए गए 13 दस्तावेजों के अलावा 13 नए दस्तावेज भी जांच एजेंसी को देंगे। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो सुप्रीम कोर्ट का रुख करेंगे। संजय सिंह ने करीब 2 करोड़ रुपये की जमीन को 18.50 करोड़ रुपये में खरीदे जाने के कथित सौदे की भी जांच की मांग की।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.