जबलपुर के मेडिकल कॉलेज में चूहों का आतंक, मरीजों और अटेंडर के पैर कुतरे

Sandesh Wahak Digital Desk: मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ के एक मेडिकल कॉलेज में चूहों का इतना आतंक है कि उन्होंने मरीजों और उनके साथ आए अटेंडर के पैर कुतर दिए हैं। यह घटना मेडिकल कॉलेज के मानसिक रोग विभाग में हुई है, जिससे अस्पताल की लापरवाही उजागर हुई है।

जानकारी के अनुसार, दो मरीजों और एक अटेंडर के पैर चूहों ने कुतर दिए। मरीजों के परिजनों ने जब उनकी एड़ियों पर घाव देखा तो तुरंत अस्पताल प्रशासन को सूचना दी। इस घटना के बाद मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया है। हालांकि, सभी पीड़ितों को तुरंत प्राथमिक उपचार दे दिया गया है, लेकिन इस घटना से मानसिक रोग विभाग में भर्ती मरीजों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि वे चूहों को नियंत्रित करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। हालाँकि, पीड़ित लोग इस घटना से काफी परेशान हैं।

चूहे क्यों कुतरते हैं पैर

विशेषज्ञों के मुताबिक, चूहे अक्सर भोजन की तलाश में होते हैं। जब उन्हें खाना नहीं मिलता, तो वे भूखे होने पर मानव शरीर के नरम हिस्सों को कुतर सकते हैं। अस्पतालों में साफ-सफाई की कमी, कचरे का ढेर और अंधेरे वार्डों में चूहों की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में वे रात के समय, जब मरीज सो रहे होते हैं, उन्हें आसानी से निशाना बना सकते हैं।

Also Read: Ayodhya News: अवध विश्वविद्यालय में हिंदी दिवस के अवसर पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ

Get real time updates directly on you device, subscribe now.