RBI ने नहीं बदला रेपो रेट, महंगाई दर में सुधार की उम्मीद

Sandesh Wahak Digital Desk: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को अपनी मौद्रिक नीति में रेपो रेट को 5.50% पर स्थिर रखने का फैसला किया है। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि मौद्रिक नीति कमेटी (एमपीसी) ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया है। इसके साथ ही, केंद्रीय बैंक ने अपना रुख ‘न्यूट्रल’ बनाए रखा है।

जीडीपी और महंगाई पर क्या है अनुमान

आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष (2025-26) के लिए जीडीपी वृद्धि का अनुमान 6.5% पर बरकरार रखा है। वहीं, महंगाई के मोर्चे पर राहत मिलने की उम्मीद है। आरबीआई के अनुसार, चालू वित्त वर्ष में महंगाई दर 3.1% रह सकती है।

विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी

आरबीआई गवर्नर मल्होत्रा ने बताया कि 1 अगस्त तक देश का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 688.19 अरब डॉलर हो गया है, जो 11 महीने के आयात को कवर करने के लिए काफी है। इससे पहले, आरबीआई ने फरवरी, अप्रैल और जून में रेपो रेट में कुल 1% की कटौती की थी। इस बार दर को स्थिर रखकर आरबीआई ने अर्थव्यवस्था में संतुलन बनाए रखने का संकेत दिया है।

Also Read: UP News: क्या अफसरशाही ने सरकार की फजीहत कराने का ले रखा है ठेका?

Get real time updates directly on you device, subscribe now.