कल RBI करेगा बड़ा एलान, बदल सकती हैं आपके Loan से लेकर FD तक की ब्याज दर

Sandesh Wahak Digital Desk : 7 फरवरी को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) एक बड़ा फैसला ले सकता है. इस फैसले का असर लगभग हर भारतीय पर पड़ेगा. ये फैसला रेपो रेट (Repo Rate) से जुड़ा है. रेपो रेट कम होने या बढ़ने की वजह से ना सिर्फ आपके लोन की ईएमआई, बल्कि फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दर भी बदल सकती है. जानिए कैसे.

Repo Rate का बड़ा असर संभव

आरबीआई अपनी मौजूदा मॉनेटरी पॉलिसी मीटिंग (RBI MPC) में 5 साल बाद रेपो रेट को कम कर सकता है. भारत में महंगाई कम हुई है, लेकिन फिलहाल अर्थव्यवस्था में सुस्ती देखने को मिल रही है. इस फैसले से अर्थव्यवस्था को दोबारा पटरी पर लाने की कोशिश की जाएगी.

डीबीएस बैंक के चीफ इकोनॉमिस्ट तैमूर बेग के हवाले से एक रिपोर्ट में कहा कि आरबीआई रेपो दर को 25 बेसिस पॉइंट्स से कम करके 6.25 फीसदी कर सकता है. अब आगे जानिए कि रेपो रेट कम होने से आपकी फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) पर कैसे असर पड़ सकता है.

आपकी FD पर Repo Rate का असर

फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों (Fixed Deposit Interest Rate) पर रिजर्व बैंक के फैसले का असर काफी होता है. अगर ब्याज दरें कम होती हैं, तो आपकी FD पर ब्याज और कम हो सकता है. वहीं, अगर रेपो रेट बढ़ाती है, तो आपको एफडी पर ज्यादा ब्याज मिल सकता है.

आपके Loan पर Repo Rate का असर

लोन की बात करें, तो जब भी केंद्रीय बैंक रेपो रेट बढ़ाता है, तो इसका बोझ बैंक ग्राहकों पर डालते हैं जिसकी वजह से आपके लोन की ईएमआई बढ़ सकती है. वहीं, अगर रेपो रेट कम होता है, तो बैंक आमतौर पर लोन की ब्याज दरें कम कर देते हैं. यानी आपके लिए लोन सस्ता हो जाता है.

Get real time updates directly on you device, subscribe now.