‘LA 28 के लिए तैयार हूं…’, भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने संन्यास से लिया यू-टर्न
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Sandesh Wahak Digital Desk: भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने अपने संन्यास के फैसले पर बड़ा यू-टर्न लेते हुए घोषणा की है कि वह अब फिर से मैट पर लौटेंगी। विनेश ने साफ कर दिया है कि उनकी नज़र अब लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 पर है।
अगस्त 2024 में विनेश ने रेसलिंग से दूरी बनाते हुए राजनीति में कदम रखने का ऐलान किया था। इसके बाद माना जा रहा था कि उनका कुश्ती करियर खत्म हो चुका है।
लेकिन अब उन्होंने नई ऊर्जा और नई प्रेरणा के साथ वापसी का फैसला लिया है। इसकी जानकारी विनेश ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से दी।
इंस्टाग्राम पर जारी एक भावुक पोस्ट में विनेश ने लिखा कि लोगों ने उनसे बार-बार पूछा कि क्या पेरिस उनका आखिरी सफर था। वह लिखती हैं,
“काफी समय बाद मैंने चैन की सांस ली। अपने सफर और जिम्मेदारियों को समझने के लिए वक्त लिया। मुझे अब भी खेल से प्यार है… अब भी मुकाबला करना चाहती हूं।”
उन्होंने आगे लिखा कि शांत पलों ने उन्हें एहसास दिलाया कि उनके भीतर की ‘आग’ अभी भी जीवित है।
“अनुशासन, दिनचर्या, लड़ाई… ये मेरी रगों में है। मेरा एक हिस्सा हमेशा मैट पर रहेगा। इसलिए मैं LA-28 की ओर लौट रही हूं।”

विनेश ने यह भी बताया कि उनकी इस नई यात्रा में उनका बेटा भी उनके साथ होगा।
“इस बार मैं अकेली नहीं हूं। मेरा बेटा मेरी टीम में शामिल हो रहा है—मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा। वह 2028 ओलंपिक की राह पर मेरा छोटा चीयरलीडर होगा।”
विनेश का यह निर्णय भारतीय कुश्ती जगत के लिए बड़ी खबर है। उन्हें भारत की सबसे सफल महिला पहलवानों में माना जाता है, और ओलंपिक में उनका फिर से उतरना देश के लिए उम्मीदों की नई किरण है।
LA-2028 के लिए विनेश ने आधिकारिक तौर पर तैयारी शुरू करने की घोषणा कर दी है, जिससे प्रशंसकों में उत्साह बढ़ गया है।
Also Read: गौतम ने ही किया टीम इंडिया का बुरा हाल! बल्लेबाजी में उथल-पुथल पर उठ रहे ‘गंभीर’ सवाल
Get real time updates directly on you device, subscribe now.